विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: असफलता से न घबराएं, नई साझेदारी सोच-समझकर करें

Aries Tarot Card Horoscope 29 September: Knight of cups की ऊर्जा स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन लाने की जरूरत, ज्यादा व्यावहारिकता से रिश्तों में परेशानी और कार्यस्थल पर राजनीति और पक्षपातपूर्ण व्यवहार को दूर रखने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं , मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: असफलता से न घबराएं, नई साझेदारी सोच-समझकर करें
Aries Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: पुराने मित्रों से मुलाकात नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना सकती है. किसी कार्य में आ रही असफलता से विचलित हो सकते है. इस समय अपने मनोबल और आत्मविश्वास को बनाए रखें. असफलता से घबरा कर हिम्मत ना हारे. अपने प्रयासों में तेजों लिए और आगे बढ़े. परिवार में किसी नए व्यक्ति के आगमन से वातावरण खुशनुमा रहेगा. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में बदलाव लाएं. गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें. 

व्यवसायिक/ Professional 

व्यवहार में परिवर्तन लाएं. स्वभाव में बढ़ती व्यवहारिकता और राजनीति सहयोगियों से दूरी बढ़ा सकती है. अपने कार्यों को लेकर चिंतित हो सकते हैं. पूर्व के कार्यों में हुई गलतियों से सबक लें. नए सहकर्मियों के आगमन से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकते है. नए आए सहकर्मियों के साथ स्वभाव में लचीलापन रखें. किसी के भी साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार न करें. ज्यादा परेशानी होने पर उच्च अधिकारी से बात कर सकते है. गलत शब्दों का प्रयोग बातचीत में न करें. 

स्वास्थ्य/Health

तीखे मसालेदार भोजन के कारण  हो रही एसिडिटी को नजरअंदाज न करें. समय बढ़ने के साथ समस्या बढ़ेगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance 

अचानक होने वाले खर्चों के लिए थोड़ा बजट बनाकर रखें. इससे आगे होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे. 

रिश्ते/Relationship

प्रिय के साथ उसके परिजनों को लेकर बहस हो सकती है. जिसके चलते सामने वाला चिढ़ सकता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com