Taurus Tarot Card Horoscope 26 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: लंबे समय से घर की मरम्मत के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं. वित्त संबंधी दस्तावेजों और टैक्स जुड़े काम पूरे हो सकते हैं. बच्चों की पढ़ाई को व्यवस्थित करें. परिवार में सदस्यों को बांधे रखने के लिए अनुशासन और व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है. घर का बजट भी अच्छे तरीके से व्यवस्थित करें. परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
एडिटिंग, रिसर्च और तकनीकी कार्यों में ध्यान केंद्रित करें. नए व्यवसाय की शुरुआत से पहले प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने से स्किल और बेहतर हो सकती है. अपनी कड़ी मेहनत और व्यवहार कुशलता से उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनों के बीच अपनी अच्छी साख बढ़ा सकते हैं.कार्य क्षेत्र में फाइलों और कागजों को व्यवस्थित करें. छोटे-छोटे बदलाव कर कार्य स्थल की ऊर्जा में सकारात्मक बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य/Health
आंखों में थकान और लालिमा नजर आएगी. स्क्रीन टाइम को कम कर आंखों को आराम दे.
आर्थिक स्थिति/Finance
वित्त संबंधी मामलों में किसी अजनबी व्यक्ति पर भरोसा ना करें.हिसाब-किताब को स्वयं की निगरानी में करवाएं.
रिश्ते/Relationship
मिल जुलकर परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करें. इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं