विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: संपत्ति विवाद में विशेषज्ञ की राय होगी फायदेमंद, आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें

Aquarius Tarot Card Horoscope 26 September: Ten of pentacles की ऊर्जा पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सही कानूनी सलाह से लाभ, नए अनुबंध में शर्तों को लेकर स्पष्टता और नौकरी के स्थाई होने से आर्थिक स्थिति में सुधार की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं,कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: संपत्ति विवाद में विशेषज्ञ की राय होगी फायदेमंद, आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें
Aquarius Aaj Ka Rashifal 26 September 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 26 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में किसी अच्छे कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं. करीबी संबंधियों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.घर की व्यवस्था बिगड़ने से निजी कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो सकती है. घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत को लेकर सजग रहे. बच्चों की पढ़ाई और उनके व्यवहार पर ध्यान देना आवश्यक है. आर्थिक स्थिरता से भविष्य की चिंता कम हो सकती हैं. जीवन साथी के साथ घर की सजावट के सामान की खरीदारी कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional 

बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते है.व्यवसाय में पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी रखें. हिसाब-किताब को अपनी निगरानी में पूरा करवाएं.अनुबंध पर काम करने वाले लोगों की नौकरी  स्थाई होने की संभावना नजर आ सकती है. व्यवसाय में नए अनुबंध करते समय शर्तों को स्पष्ट रूप से सामने रखें. 

स्वास्थ्य/Health

उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को खाने में तेल और चिकनाई के साथ नमक के उपयोग में भी कमी लाना चाहिए. 

आर्थिक स्थिति/Finance

नौकरी के स्थाई होने से आर्थिक स्थिति में घर आने की संभावना बढ़ सकती है. 

रिश्ते/Relationship

बेवजह शक करने की आदत में बदलाव लाए. रिश्तों में भरोसा और प्रेम बढ़ाने का प्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com