Cancer Tarot Card Horoscope 26 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर चली आ रही परेशानी समाप्त होते नजर आ सकती है. बच्चों की किसी प्रतियोगिता में सफलता सभी को उत्साहित करेगी. पुराने निवेश से अच्छे प्रतिफल मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता से मान सम्मान में वृद्धि होगी. इस समय जीवनसाथी को डोमिनेंट करने की जगह उसके साथ बराबरी का व्यवहार कर रिश्तो को बेहतर बनाएंगे. किसी की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी ना करें. बिना मांगे सलाह ना दें.
व्यवसायिक/ Professional
प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है. नए विभाग की जिम्मेदारी बढ़ने से उत्साहित होंगे. कुछ नई जमीनों की खरीदारी कर सकते हैं.उन्नत तरीके से खेती करने की पुरानी इच्छा को पूरा करने का प्रयास करेंगे. सहयोगियों के साथ पुराने कार्यों का अवलोकन करेंगे. नई परियोजना को सफल बनाने के लिए चर्चा हो सकती है. पसंदीदा सहयोगियों के साथ अच्छी टीम बना सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
हाथ में दर्द के चलते चिकित्सक ने टेनिस एल्बो की आशंका हो सकती हैं. जिसके चलते दर्द वाली जगह पर बेल्ट बांधना पड़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/ Finance
पूर्व की जमा पुंजियों को एकत्र कर किसी नई संपत्ति को खरीदने पर विचार कर सकते हैं.इस संपत्ति का व्यवसायिक उपयोग करने की सोच बनाए रखी है.
रिश्ते/ Relationship
ननिहाल पक्ष से किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की सूचना प्राप्त होने से मन उत्साहित हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं