विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: रिश्तों में बातचीत की कमी बढ़ा सकती है दूरी, अपेक्षाएं कम रखने से बन सकती है बात

Scorpio Tarot Card Horoscope 23 September: Eight of cups की ऊर्जा नौकरी में स्थानांतरण से नए स्थान को लेकर परेशानी, कार्यों को पूरा करने में आ रही परेशानियों को नजरअंदाज न करने का प्रयास और बिना जानकारी के रुके हुए कार्य को पूरा करने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं,वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: रिश्तों में बातचीत की कमी बढ़ा सकती है दूरी, अपेक्षाएं कम रखने से बन सकती है बात
Scorpio Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Vrishchik Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope  23 September 2026 Vrishchik Tarot Card Radhifal: कुछ कार्यों को पूरा करते समय आ रही परेशानियों को नजर अंदाज न करें. आगे चलकर यह बड़ी परेशानी का रूप ले सकती है. पारिवारिक कार्यों को समय पर पूरा करें. जीवन में बड़े-बुजुर्ग लोगों के महत्व को समझ सकते हैं.जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं पर बातचीत कर सकते है. छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

अधूरे बड़े कार्यो को पूरा करने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं. इन समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की सूचना परेशान कर सकती है. वर्तमान स्थान को छोड़कर किसी नए स्थान पर जाने से परेशान हो सकते है. बिना जानकारी के किसी भी पुराने कार्य में आगे न बढें. रुके हुए सौदों को पूरा करने की योजना बन सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

सर्वाइकल का दर्द बढ़ सकता है. इस समय अधिक व्यायाम या भारी वजन उठाने से परहेज रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आमदनी और व्यय के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करें. पैतृक संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने पर विचार कर सकते हैं.

रिश्ते/Relationship:

विवाहित लोगों के बीच बातचीत न होने से कमी अनुभव हो सकती है. उम्मीदें से कम रखने से रिश्ते बेहतर रहते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal, Scorpio Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com