सपने सिर्फ रात में दिखने वाली तस्वीरें नहीं होते, बल्कि स्वप्न शास्त्र में इन्हें भविष्य और जीवन से जुड़े संकेत भी माना जाता है. खासकर अगर सपने में भगवान शिव और माता पार्वती एक साथ दिखाई दें, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. आखिर इस सपने का क्या मतलब होता है और यह जीवन में किस बात का संकेत देता है? आइए जानते हैं पंडित कौशल पांडेय से...
शिव-पार्वती की जोड़ी दिखना माना जाता है शुभ
पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सपने में भगवान शिव और माता पार्वती की जोड़ी दिखाई देना सुख- शांति और वैवाहिक जीवन में खुशहाली का संकेत माना जाता है. यह सपना बताता है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं.
दांपत्य जीवन में बढ़ सकती है मिठास
उन्होंने आगे बताया कि अगर किसी विवाहित व्यक्ति को यह सपना आता है, तो माना जाता है कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो उसके खत्म होने के संकेत भी मिलते हैं.
अविवाहित लोगों के लिए भी शुभ संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अविवाहित युवक या युवती को सपने में शिव-पार्वती के दर्शन होना अच्छे जीवनसाथी मिलने का संकेत माना जाता है. साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर हो सकती हैं.
रुके हुए काम पूरे होने की मिलती है उम्मीद
पंडित कौशल पांडेय का कहना है कि यह सपना सिर्फ रिश्तों के लिए ही नहीं, बल्कि करियर, नौकरी और आर्थिक मामलों में भी शुभ माना जाता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने और मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना बन सकती है.
लोग आस्था के साथ करें पूजा
उन्होंने बताया कि अगर आपको ऐसा सपना दिखाई दे, तो अगले दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करें. इसके साथ ही "ऊं नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें और अपने कर्मों पर विश्वास रखें.
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें: वर्दी में असली हीरो... गरीब बच्चों के लिए मुफ्त पाठशाला चलाने वाले हेड कांस्टेबल ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं