Sagittarius Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Dhanu Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Sagittarius Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: इस समय परिवार में आर्थिक और भावनात्मक समस्याएं बढ़ सकती है.किसी करीबी की सलाह से एक बड़े प्रोजेक्ट में लगाई रकम वापस न मिलने से परेशान होंगे.अभी सामने वाले से स्पष्ट जवाब प्राप्त नहीं हो पा रहा है. जीवनसाथी के व्यवहार में आए बदलावों को लेकर से बातचीत कर सकते हैं.इस समय अतीत से आए किसी रिश्ते के कारण उसको परेशानी हो सकती है.उसकी स्थिति को समझने का प्रयास करें. छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें.मौसम में बदलाव बीमार कर सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:
ई-कॉमर्स से जुड़े लोगों को पुराने निवेश पर पुनः विचार करने की आवश्यकता पड़ सकती है. काम का दबाव बढ़ने से थकान और तनाव अनुभव होगा.तकनीकी क्षेत्र से जुड़े अधूरे कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. इस समय धैर्य और संयम के साथ रुके हुए कार्यों को लेकर योजना बना सकते हैं. व्यर्थ के विवाद और गुटबाजी से दूर रहें. किसी ईर्ष्यालु सहयोगी के व्यवहार में आ रहे परिवर्तन को अनदेखा न करें.उसकी गतिविधियों पर ध्यान दें. बिना मांगे किसी को कोई सलाह ना दें.
स्वास्थ्य/Health:
सर्दी-जुकाम के कारण स्वास्थ्य काफी बिगड़ सकता है. साथ में बुखार आने की स्थिति बन सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
वित्त के मामलों में हिसाब-किताब में गड़बड़ी आ सकती है.पूरे हिसाब-किताब की स्वयं जांच करें.
रिश्ते/Relationship:
बच्चों के साथ समय व्यतीत करें. बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope