Libra Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: घर को सजाने संवारने के लिए नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं. अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण करीबी रिश्तो को नजरअंदाज करते आए है. कुछ समय कार्य से अवकाश लेकर परिवार के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना बनाएं.जीवन में परिवार का महत्व समझे. रिश्तों को खराब होने से बचने के लिए समय निकालें. बच्चों के साथ उनकी छोटी-छोटी गतिविधियों में भाग ले.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में अपने आसपास की गतिविधियों के साथ अंदरूनी गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखें. बाहरी व्यक्तियों को महत्वपूर्ण मामलों में शामिल न होने दे. गुस्से की जगह शांति से समाधान निकालने का प्रयास करें.अपनी फाइलों और रिकॉर्ड्स को लेकर सजग रहे.कार्य क्षेत्र में कुछ आवश्यक बदलाव कर महिलाओं के लिए सुविधा बढ़ा सकते हैं.ऐसे लोगों की मदद अवश्य करें, जो हमेशा आपके साथ खड़े रहे हो. किसी से मदद लेने में संकोच न करें.
स्वास्थ्य/Health
तेज गति से वाहन चलाते समय सावधान रहे. अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ना करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए अपनी जमापूंजी को बचाकर रखें.ऑनलाइन खरीदारी में डिस्काउंट के लालच में ज्यादा खरीदारी ना करें.
रिश्ते/Relationship
परिवार के साथ समय बिताएं.इससे रिश्तो में समझ और मधुरता बढ़ेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं