Pisces Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: किसी को जीवन में इतना महत्व न दें, कि वह आपके सर पर चढ़कर बैठ जाए. रिश्तो में सीमा तय करें. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करें. माता-पिता के साथ रिश्तों में मधुरता लाएं.बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर सजग रहें.बच्चों के साथ गलत भाषा का प्रयोग ना करें. अपने रुचि के कार्यों में समय व्यतीत करें.स्वयं के व्यक्तित्व और व्यवहार में समय-समय पर निखार लाने का प्रयास करें. विपरीत परिस्थितियों में अपना धैर्य और संयम न खोएं.किसी की गलत बातों पर क्रोधित ना हो.क्रोध आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. इस बात का ध्यान रखें.
व्यवसायिक/ Professional
पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन के महत्व को समझें. किसी को भी एक दूसरे के ऊपर हावी न होने दे. इससे जीवन में असंतुलन आ सकता है. अपने कार्यों को सही तरीके से पूरा करें.उच्च अधिकारी या वरिष्ठ जनों को आपके कार्यों में कमी न निकलने दे. समय-समय पर स्वयं को अपडेट करते रहे. आवश्यकता पड़ने पर अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें.अपने शब्दों में मर्यादा बनाए रखें. सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ बात करते समय वाणी में कठोरता ना आने दे.
स्वास्थ्य/Health
बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान हो सकते हैं.पैरों में हो रहे दर्द के चलते फिजियोथैरेपी कराएंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपने व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए खरीदारी कर सकते हैं.खरीदारी करते समय आवश्यक वस्तुओं को प्राथमिकता दें.
रिश्ते/Relationship
अपने मधुर व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे. छोटे बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं