Leo Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए समझौते करने पड़ सकते हैं. कुछ समझौते बिना मर्जी के भी हो सकते हैं. पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ रिश्तो को बेमन से निभाना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में मन पर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें.स्वयं को व्यस्त रखें.इससे विचारों में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण बना रहेगा. साथी के साथ अपने विचारों को साझा करें. विपरीत परिस्थितियों में भी अपने धैर्य और संयम को बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional
नौकरी के अचानक से चले जाने पर, नई नौकरी की तलाश आसान नजर नहीं आ रही है.इस समय विचारों में नकारात्मकता बढ़ सकती है. विपरीत परिस्थिति में स्वयं को मजबूत बनाए रखने की पूरी कोशिश करें. व्यवसाय में अचानक से किसी नए संपर्क से रिश्ते बिगड़ सकते है. सामने वाले अपने राजनीतिक प्रभाव के चलते किसी गलत कार्य में समर्थन प्राप्त करने की बात लेकर आ सकता है. इस स्थिति में कूटनीति का उपयोग कर सामने वाले को बिना नाराज किए मना करने का प्रयास करेंगे. गलत कार्य या गलत लोगों का समर्थन न करें.इससे आपकी छवि बाजार में बिगड़ सकती है.
स्वास्थ्य/Health
किसी गलत दवा के सेवन से शरीर में छोटी-छोटी फुंसियां उभर सकती है. घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी बड़े निवेश को अभी न करें. नुकसान हो सकता है.
रिश्ते/Relationship
छोटे भाई-बहनों के साथ संपत्ति को लेकर रिश्ते खराब हो सकते है. आपसी बातचीत कर रिश्तो को सही करने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं