विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: सीखने और आगे बढ़ने का रहेगा समय, सहयोगियों से मिलेगा नया अनुभव

Virgo Tarot Card Horoscope 20 September: Eight of Pentacles की ऊर्जा अपने इरादों में मजबूती लाकर स्वयं को अपडेट करने का प्रयास,नए कौशल और नई तकनीकों को सीखने की इच्छा और कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए व्यवसाय के साथ नए कार्य की शुरुआत पर विचार करने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: सीखने और आगे बढ़ने का रहेगा समय, सहयोगियों से मिलेगा नया अनुभव
Virgo Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 | Kanya tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: किसी नए कौशल को सीखने की कोशिश कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने की कोशिश सफल हो सकती है.घर की सजावट को लेकर जीवनसाथी से बातचीत करेंगे. छोटे बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें. उनकी समस्याओं को लेकर आपका रवैया सहयोगात्मक और सकारात्मक होना चाहिए .इससे उनके व्यवहार में सकारात्मक बढ़ेगी.डांटने की जगह प्यार से समझाने का प्रयास लोगों के व्यवहार में परिवर्तन ला सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

वर्तमान समय में चल रहे कार्यों के साथ किसी नए कार्य पर भी ध्यान दे सकते हैं. नई तकनीकों को समझने का प्रयास करेंगे. किसी महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य करने से पूर्व उस परियोजना से संबंधित किसी विषय का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं.कार्य क्षेत्र में आए नए सहयोगियों के साथ मित्रता कर स्वयं को अपडेट करने का प्रयास कर सकते हैं. यदि कोई निर्णय अचानक से लेना पड़ जाए, तो भावनात्मक दबाव में आकर तुरंत निर्णय न लें. पहले स्थिति को समझने का प्रयास करें. फिर कोई प्रतिक्रिया दें. 

स्वास्थ्य/Health

छोटे बच्चों के खेलकूद में शामिल हो तनाव कम कर सकते हैं. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance

लालच में आकर सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीदने से पूर्व उनकी आवश्यकता पर गौर अवश्य करें. फिजूलखर्ची ना करें.

रिश्ते/Relationship

कार्य को अधिकता को पारिवारिक तनाव का कारण न बनने दे. अपनी प्राथमिकताएं तय करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal, Virgo Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com