विज्ञापन

मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जान लें

मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सोनिया नारंग मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी मिलाकर लगाने की सलाह देती हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कैसे ये नुस्खा फायदेमंद हो सकता है-

मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जान लें
चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है?
(Photo Credit: NDTV)

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा क्लीन और क्लियर दिखे. इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते और इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल फायदे की जगह उल्टा स्किन को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. ऐसे में आप चाहें तो कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर भी अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं और स्किन से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकते हैं. मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सोनिया नारंग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने चेहरे पर दाग, पिंपल्स के निशान और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने का एक ऐसा ही नुस्खा बताया है. इसके लिए सोनिया नारंग मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी मिलाकर लगाने की सलाह देती हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कैसे ये नुस्खा फायदेमंद हो सकता है-

चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है?

सोनिया नारंग बताती हैं, फिटकरी में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं. ये त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं.  इससे स्किन साफ और थोड़ी चमकदार नजर आती है. डेड स्किन हटने से त्वचा की नई कोशिकाओं के बनने के प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है, जिससे समय के साथ पिग्मेंटेशन कम हो सकती है. इसके अलावा फिटकरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी देखें- 

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या फायदा होता है?

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद हो सकती है. ये चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करती है. मुल्तानी मिट्टी भी त्वचा की ऊपरी परत पर मौजूद डेड स्किन को हटाने में भी मदद करती है. इससे त्वचा साफ और फ्रेश दिखाई देती है. 

फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी से फेस पैक कैसे बनाएं?
  • इसके लिए 1 ग्राम फिटकरी पाउडर और 5 ग्राम मुल्तानी मिट्टी लें. 
  • दोनों को एक कटोरी में डालें और इसमें 2 चम्मच पानी मिलाएं. 
  • अब, इसे अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इतना करते ही आपका फेस पैक बनकर तैयार हो जाएगा. 
कैसे लगाएं?

तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें. सोनिया नारंग करीब 4 हफ्तों तक हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाने की सलाह देती हैं. ऐसे में आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- लोहे की कढ़ाई में काली मेहंदी कैसे बनाएं? Bharti Singh ने बताया सफेद बालों को काला करने का 100% नेचुरल तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com