विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में संभलकर बढ़ाएं कदम, जरूरी फाइलों को रखें सुरक्षित

Scorpio Tarot Card Horoscope 20 September: Ten of swords की ऊर्जा आसपास के लोगों और वातावरण से संभाल कर रहने की आवश्यकता,किसी की बातों में आकर बिना जानकारी प्राप्त किया धन निवेश करने से बचाव और अपनी गोपनीय जानकारी को सोच समझ कर साझा करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं ,वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारेमें.

Scorpio Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में संभलकर बढ़ाएं कदम, जरूरी फाइलों को रखें सुरक्षित
Scorpio Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 | Vrishchik tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: किसी करीबी संबंधी की सलाह पर किए गए निवेश में नुकसान हो सकता है. सामने वाले ने जानबूझकर आपको इस स्थिति में डाला है.इस बात की संभावना नजर आ रही है. पीठ पीछे किए गए इस वार से आहत हो सकते है. परिवार के अनुभवी सदस्य की सलाह पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बच सकते हैं. सामने वाले की बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेने का प्रयास कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

कोई बड़ा और महत्वपूर्ण अनुबंध किसी कर्मचारी की लापरवाही से प्रतिस्पर्धी लोगों को प्राप्त हो सकता है इस बात के चलते व्यवसाय का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है इस स्थिति में सभी फाइलों और रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित और संभालकर रखें. अपनी व्यायसायिक जानकारी को सिर्फ साझेदार के साथ साझा करें. आसपास के लोगों में आ रहे बदलाव और गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. थोड़ा सजग और सावधान रहे. 

स्वास्थ्य/Health

देर रात  के खान पान और पर्याप्त नींद ना लेने के कारण मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है. समय भोजन करें और पर्याप्त नींद ले. 


आर्थिक स्थिति/Finance

अचानक बड़े खर्च या नुकसान की आशंका है. पैसों के मामले में सावधानी रखें. 

रिश्ते/Relationship

रिश्तो में मतभेद और गलतफहमियां सामने आ सकती हैं.धैर्य और स्पष्ट बातचीत से स्थिति सुधर सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal, Scorpio Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com