विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: नए काम की ओर बढ़ सकता है ध्यान, रिश्तों में सुधार की कोशिश

Libra Tarot Card Horoscope 20 September: The Chariot की ऊर्जा दूसरों की सलाह पर अमल करने से परिस्थिति पर विचार की आवश्यकता, संदेह होने पर कार्य को रोकने की कोशिश और जल्दबाजी में किसी के साथ समझौता न करने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: नए काम की ओर बढ़ सकता है ध्यान, रिश्तों में सुधार की कोशिश
Libra Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 | Tula tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal : करीबी संबंधियों के साथ आपसी संबंध मजबूत करने पर ध्यान दे सकते हैं.निवेश संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें. किसी के गलत इरादों के चलते किसी षड्यंत्र या विरोध की स्थिति में फंस सकते हैं. इस समय निजी कार्य को लेकर की गई यात्रा परेशानी दे सकती है.कड़ी मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है. नई संपत्ति से जुड़े का कागजात की अच्छे से जांच पड़ताल करें.

व्यवसायिक/ Professional

किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है.जल्दबाजी में किसी के साथ कोई समझौता न करें. समय पर कार्य पूरा करने का प्रयास करें. किसी की दी सलाह के आधार पर अपने निर्णय ना ले परिस्थिति के अनुसार सही निर्णय लेने का प्रयास करें. यदि किसी कार्य में कोई संदेह की गुंजाइश नजर आ रही है. तो उस कार्य को करने से पूर्व सभी जानकारी को अच्छे से प्राप्त करने का प्रयास करें.संतुष्ट होने के बाद ही कार्य पर सहमति दें.

स्वास्थ्य/Health

छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दवाओं का सेवन करने की जगह घरेलू उपचार को प्राथमिकता दें.

आर्थिक स्थिति/Finance

दूसरों पर प्रभाव डालने के लिए अनावश्यक चीजों की खरीदारी ना करें. इस स्थिति में आपको आर्थिक हानि हो सकती है.

रिश्ते/Relationship

छोटे भाई बहनों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. इस यात्रा के दौरान रिश्तो में मजबूती आएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal, Libra Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com