Leo Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: भाग्य पर निर्भर रहने की जगह अनुभवी व्यक्ति की सलाह ने कार्यों को पूरा कर सकते हैं. परिवार के छोटे सदस्य की गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं. सामने वाले की व्यवहार में आ रहे जिद्दीपन को समझने का प्रयास करेंगे.संपत्ति से संबंधित दस्तावेज और कीमती सामान को संभाल कर रखें. किसी वस्तु के चोरी होने या खोने की आशंका है.अपनी वाणी को संयमित रखें.आपकी बातों का तीखापन विवाद का कारण बन सकता है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में व्यावहारिक समझ के साथ सामने वाले के विचारों को समझने की क्षमता विकसित कर सकते हैं. किसी पुराने संपर्क से बड़े अनुबंध की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ सकती है.अनुबंध की सभी शर्तों को अच्छे से पढ़ने के बाद सहमति दें. पूर्व में हुए किसी गलत निर्णय के चलते कार्य क्षेत्र में लोगों पर विश्वास करने से बचते आए हैं. नए आय सहयोगियों के साथ बढ़ती आत्मीयता कार्य क्षेत्र में अफवाह का कारण बन सकती है. इस समय फैल रही अफवाहों की परवाह न करे अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें. आपका धैर्य और संयम से कार्य करना लोगों कि गलत मंशा को खत्म कर सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ अपने रिश्ते बेहतर बनाएं.
स्वास्थ्य/Health
लंबे समय तक खड़े रहने या दौड़-भाग करने के कारण पैरों में काफी दर्द हो सकता है. पैरों को आराम देने के लिए गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठे.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी को उधार दिया पैसा वापस प्राप्त हो सकता है. किसी भी योजना में बिना जानकारी के धन निवेश न करें.
रिश्ते/Relationship
बच्चों की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं