Aries Tarot Card Horoscope 20 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: विवादों का निपटारा आपसी बातचीत से करें. अपनी बात स्पष्ट रूप से सामने वाले की समक्ष रखें. जीवनसाथी और बच्चों की भावनाओं का सम्मान करें. बातचीत करते समय गलत भाषा का उपयोग न करें. कुछ मामलों में दूसरों की मदद ले सकती है. किसी के मदद मांगने पर तुरंत इंकार न करें. सामने वाले की स्थिति जानने का प्रयास करें. छोटे-छोटे खर्चों को लेकर तनाव का माहौल न बनाएं.
व्यावसायिक/ Professional
आयात-निर्यात से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. टैक्स और लोन से जुड़े मामले जल्द निपटाने की कोशिश करें. कामकाजी महिलाओं को परिवार और कार्यों के बीच संतुलन बनाए रखने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. लेकिन जल्द ही इस स्थिति से बाहर आ सकती है.कुछ नए कार्यों की रूपरेखा बना सकते है. किसी करीबी मित्र के साथ साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना बना सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
स्वास्थ्य समस्या में सुधार न होने चलते उपचार की पद्धति में बदलाव ला सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance
पारिवारिक संपत्ति को लेकर सजग रहें. पैसों के लेनदेन को समझदारी से करें.
रिश्ते/Relationship
परिवार में पैसों को लेकर तनाव न बढ़ाएं. रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं