Libra Tarot Card Horoscope 19 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: निजी कार्यों को समय पर पूरा करें.परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की जरूरत का ख्याल रखें.घर की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए परिजनों का सहयोग कर सकते हैं. घर में मनमुटाव होने पर शांत रहना बेहतर होगा.क्रोध या आवेश में आकर तुरंत कोई प्रतिक्रिया न दें.धर्म के नाम पर यदि कोई गुमराह करने का प्रयास कर रहा है. तो सावधान रहें.
व्यवसायिक/ Professional
संपत्ति के खरीद-फ़रोख्त करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है. कुछ अच्छे अवसर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती हैं. नौकरी में पदोन्नति की संभावना नजर आ रही है.व्यवसाय से संबंधित कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर ना लें. व्यावहारिकता से किए गए फैसले अच्छे परिणाम लेकर आते हैं. ट्रेनिंग या वर्कशॉप में नई स्किल सीखने का मौका प्राप्त हो सकता है. अकेले सब कुछ संभालने की जगह सही व्यक्ति के साथ जिम्मेदारी साझा करें.
स्वास्थ्य/Health
शारीरिक कमजोरी महसूस होने पर भोजन में फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें. अपने दिनचर्या को व्यवस्थित रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance
रुकी हुई धनराशि प्राप्त हो सकती है.प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना पर कार्य करेंगे.
रिश्ते/Relationship
घर का माहौल खुशनुमा और शांत रहेगा.रिश्तो में मर्यादा बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं