विज्ञापन

DIY Shampoo: बाजार वाला छोड़िए! घर पर ही बनाए एलोवेरा का शैंपू, बढ़ेगी हेयर ग्रोथ, लंबे-घने होंगे बाल

आज हम आपको घर पर एलोवेरा का शैंपू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप अपने बालों की हेयर ग्रोथ बढ़ा सकते हैं और लंबा-घना बना सकते हैं.

DIY Shampoo: बाजार वाला छोड़िए! घर पर ही बनाए एलोवेरा का शैंपू, बढ़ेगी हेयर ग्रोथ, लंबे-घने होंगे बाल
एलोवेरा का शैंपू कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Homemade Shampoo: हर किसी की चाहत होती है उसके बाल लंबे, घने और काले हों. लेकिन आजकल प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण कम उम्र में बाल झड़ने लगते हैं और सफेद हो जाते हैं. इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाले शैंपू का इस्तेमाल करने लगते हैं. इन प्रोडक्ट्स से दावा तो किया जाता है कि हेयर ग्रोथ बढ़ेगी और बाल घने-काले होंगे लेकिन कभी-कभी मनमुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर एलोवेरा का शैंपू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से आप अपने बालों की हेयर ग्रोथ बढ़ा सकते हैं और लंबा-घना बना सकते हैं.

घर पर एलोवेरा शैंपू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • ताजा एलोवेरा जेल
  • हल्का हर्बल साबुन बेस या बेबी सोप
  • नारियल का दूध
  • जैतून का तेल या बादाम का तेल 
  • टी ट्री ऑयल या रोजमेरी एसेंशियल ऑयल

घर पर कैसे बनाएं ऐलोवेरा का शैंपू?

इस एलोवेरा शैंपू को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लििए आप 2-3 बड़े पत्तों का ताजा एलोवेरा जेल कटोरी में निकालें और उसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल का दूध, 1 छोटा चम्मच जैतून का तेल या बादाम का तेल और हल्का हर्बल साबुन बेस डालें. अब इन सभी चीजों को तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक एक क्रीमी टेक्सचर न बन जाए. इसके बाद इस पेस्ट में टी ट्री ऑयल या रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स करें और मिलाएं. अब आपका होममेड नेचुरल शैंपू बनकर तैयार है. 

कैसे करें इस्तेमाल?

इसको इस्तेमाल करना भी बहुत ज्यादा आसान है. इसके लिए आप अपने बालों को पहले हल्काा गीला करें और तैयार किए शैंपू को स्कैल्प से लेकर बालों तक लगाएं. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें. अब 5-10 मिनट बाद गुनगुने पाने से सिर को अच्छे से धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा. इससे बाल लंबे और घने होंगे. दरअसल, एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक देता है, डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा मिलता है. इसके साथ ही जैतून का तेल या बादाम का तेल बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, फ्रिजीनेस को कंट्रोल करते हैं और बालों को मुलायम बनाते हैं. इसके अलावा मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: लोहे की कढ़ाई में काली मेहंदी कैसे बनाएं? Bharti Singh ने बताया सफेद बालों को काला करने का 100% नेचुरल तरीका

यह भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी में फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haircare, Aloevera For Hair Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com