Capricorn Tarot Card Horoscope 19 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: वर्तमान समय आपकी छवि और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के अवसर लेकर आ रहा है. कार्य की अधिकता के चलते गुस्सा और चिडचिडाहट बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ व्यर्थ की बातों पर तनाव न करें. किसी की भी बात पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया न दें.दूसरों के बहकावे में आकर सामने वाले पर गलत आरोप ना लगाए.बात की सच्चाई जाने बिना कोई भी फैसला ना लें. समझदारी और सूझबूझ से पारिवारिक जीवन में सकारात्मक और शांति बनाए रख सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में साझेदार पर पूरा भरोसा करें. महत्वपूर्ण अनुबन्धों या ऑर्डर्स पर सहमति देने से पूर्व आपस में स्पष्ट बातचीत करें. सामने वाले के विचारों को जानने का प्रयास करें. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ की बातों पर विवाद ना करें. अपने कार्यों को समय पर पूरा करें. पीठ पीछे दूसरों की बुराई में शामिल ना हो.अपनी छवि को बेहतर बनाए रखने के लिए गलत कार्यों में सहयोग न दे. बार-बार गलतियां करने से आपकी योग्यता पर सवाल उठ सकते हैं. कार्यों को सावधानी से पूरा करने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक सोच विचार तनाव को बढ़ा सकता है. इससे स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानी हो सकती हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
व्यवसाय में हिसाब-किताब को लेकर लापरवाही ना करें. हिसाब-किताब को स्वयं की निगरानी में पूरा करवाएं.
रिश्ते/Relationship
बाहरी लोगों को अपने महत्वपूर्ण नैनों में शामिल न होने दे. अजनबी लोगों से बच्चों को दूर रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं