विज्ञापन

Gemini Aaj Ka Rashifal: रिश्तों में छोटी बात पर बहस हो सकती है, बातचीत से मामला संभालने की करें कोशिश

Gemini Horoscope Today 19 September 2026, Mithun Rashifal: बेवजह बहस से जीतने की कोशिश संबंधों में अनावश्यक दूरी पैदा कर सकती है. यात्रा या बाहर से जुड़े कार्यों में समय का अतिरिक्त मार्जिन रखें.

Gemini Aaj Ka Rashifal: रिश्तों में छोटी बात पर बहस हो सकती है, बातचीत से मामला संभालने की करें कोशिश
Gemini Aaj Ka Rashifal 19 September 2026 | Mithun Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Horoscope Today 19 September 2026, Mithun Rashi ka Rashifal: आज मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे. यदि आपका व्यापार पार्टनरशिप में है तो पार्टनर के साथ छोटे मोटे विवाद को टालना उचित रहेगा. बात को लम्बा न खींचे. दिन का बड़ा हिस्सा दूसरों के साथ तालमेल बैठाने और उनकी अपेक्षाओं को समझने में जा सकता है. आपकी सफलता केवल अपनी बात रखने से नहीं, बल्कि सामने वाले की स्थिति को समझकर उचित प्रतिक्रिया देने से अधिक जुड़ी रहेगी. 

कार्यस्थल पर किसी दूसरे व्यक्ति की गलती से अपने में निराशा का भाव पैदान होने दें. यदि कोई आपकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तो तत्काल पलटकर जवाब देने के बजाय अपने काम के परिणाम सामने रखना ज्यादा प्रभावी रहेगा. बातचीत के दौरान आपकी भाषा जितनी संतुलित होगी, उतना ही आपका प्रभाव मजबूत होगा. 

दांपत्य और निजी संबंधों में आज सामने वाले की भावनाओं को महत्व देना जरूरी है. बेवजह बहस से जीतने की कोशिश संबंधों में अनावश्यक दूरी पैदा कर सकती है. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित के माध्यम से बातचीत आगे बढ़ सकती है, केवल आकर्षण के आधार पर भविष्य का निर्णय न करें. 

धन के मामले में दूसरे व्यक्ति से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है. किसी मित्र या रिश्तेदार के लिए आर्थिक जिम्मेदारी लेते समय अपनी सीमा को ध्यान में रखें. 

यात्रा या बाहर से जुड़े कार्यों में समय का अतिरिक्त मार्जिन रखें. अचानक कार्यक्रम बदलने की स्थिति बन सकती है. मानसिक रूप से भी दूसरों की राय से अत्यधिक प्रभावित होने से बचना होगा. हर सलाह आपके लिए उपयुक्त हो, यह जरूरी नहीं.

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित कर ॐ गं गणपतये नमः का 108 बार जाप करें.
शुभ रंग: हरा और आसमानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com