Virgo Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: पारिवारिक संपत्ति में बंटवारे की नौबत आ सकती है.परिवार को कोई एक सदस्य अपने हिस्से को प्राप्त करने के लिए इस बंटवारे का समर्थन कर सकता है .इस समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें. कुछ करीबी संबंधियों को गतिविधियों को लेकर चिंतित हो सकते है. उनके व्यवहार में आए बदलाव से बचकर रहें. बिना बात के किसी पर आरोप न लगाएं.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में बदलाव की योजना में वास्तु के नियमों का ध्यान रखें. सही प्लानिंग और सकारात्मक सोच कार्यों को व्यवस्थित रखेगी. किसी की बातों में आकर उच्च अधिकारी से बहस न करें. अपने आसपास के वातावरण में सकारात्मकता बनाए रखें. लोगों के व्यवहार में आ रहे परिवर्तन से खुद को अनभिज्ञ न रखें. आलोचना करने वाले लोगों की बातों को हमेशा अनसुना न करें.
स्वास्थ्य/Health:
सही समय पर किए गए भोजन से स्वास्थ्य ठीक रहेगा. खानपान की अनियमितता पेट सम्बन्धी समस्या या मधुमेह की वजह बन सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
अचानक से आए आवश्यक खर्चों को सीमित करना मुश्किल हो सकता है. इस स्थिति में व्यर्थ के खर्चों को नियंत्रित कर सकते है.
रिश्ते/Relationship:
भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें.पीठ पीछे लोगों की बुराई न तो करें और न ही उसमें शामिल हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं