Virgo Horoscope Today 18 September 2026, Kanya Rashi ka Rashifal: कन्या राशि से चंद्रमा का तीसरे भाव में गोचर आज आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि करेगा.भाग्य का साथ पूरा मिलेगा, परन्तु बिना मेहनत के नहीं.आपकी सक्रियता और अपने प्रयासों के बल पर आगे बढ़ने की क्षमता को मजबूत करेगा.किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने के बजाय स्वयं पहल करना अधिक परिणामदायक रहेगा.छोटे स्तर से शुरू किया गया प्रयास आगे चलकर उपयोगी साबित हो सकता है.
तीसरा भाव पराक्रम, संवाद और छोटे भाई-बहनों से संबंधित होता है.इसलिए आज किसी करीबी रिश्ते में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है.भाई-बहन से जुड़ा कोई विषय बातचीत करने से बेहतर होगा.यहां अपनी बात मनवाने की कोशिश करने के बजाय व्यावहारिक समाधान तलाशना बेहतर रहेगा.आपकी कही हुई कोई बात सामने वाला अपेक्षा से अधिक गंभीरता से ले सकता है, इसलिए शब्द चुनकर बोलें.
चंद्रमा की दृष्टि नवम भाव पर पड़ रही है.जिससे पिता व गुरुजनों का सम्मान व आर्शीवाद तरक्की के रास्ते में सहयोग करेगा.उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा.धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको ऐसी दिशा दिखा सकती है जिसे आपने पहले नहीं सोचा था.किसी धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है, लेकिन कार्यक्रम में अचानक बदलाव की गुंजाइश रखें.
कामकाज में आपकी मेहनत नजर आएगी, विशेषकर उन कार्यों में जहां लगातार संपर्क और फॉलोअप की आवश्यकता है.मीडिया, लेखन, बिक्री, शिक्षा, संचार या ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों को अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का अच्छा अवसर मिल सकता है.आर्थिक स्थिति में छोटे लाभों को जोड़कर अच्छा परिणाम बनाया जा सकता है.
उपाय: किसी मंदिर में सफेद तिल और चावल का दान करें.
शुभ रंग: जैतूनी हरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं