Capricorn Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: किसी भी मामले में बिना जानकारी लिए कोई भी फैसला न करें.परिवार और निजी मामलों की निजता बनाए रखें. पैसे के लेनदेन में पारदर्शिता रखें. किसी की बात पर तुरंत भरोसा ना करें .सामने वाले के बहकावे में आकर बिना सोचे समझे प्रतिक्रिया न दें.मुश्किल मामलों में अपने चतुराई और सूझबूझ से समस्या का समाधान सरल तरीके से निकलने का प्रयास करें. बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. समय-समय पर उनके साथ बातचीत कर उनकी समस्याएं सुने और सुलझाएं.
व्यवसायिक/ Professional:
किसी भी अनुबंध की शर्तें पढ़े बिना उसे स्वीकार न करें व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी की गतिविधियों और रणनीति पर नजर बनाए रखें जरूरी फाइलों और रिकॉर्ड्स का डेटा को व्यवस्थित करें. ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करते समय उसकी जानकारी को गोपनीय बनाए रखें.कार्य क्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को छुपाने से बड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इस बात को लेकर सतर्क रहें.
स्वास्थ्य/Health:
शरीर में हल्की कमजोरी और थकान हो सकती है. भोजन को लेकर भी अरुचि महसूस कर सकते है. मनपसंद भोजन और फलों का सेवन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
कुछ नए ऑर्डर से अच्छे लाभ की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है. समय पर कार्य पूरा करने से जल्द लाभ की प्राप्ति हो सकती है.
रिश्ते/Relationship:
किसी व्यक्ति से ऑनलाइन मुलाकात होने पर अपनी गोपनीय जानकारी सामने वाले के साथ साझा ना करें.एकदम से भरोसा करना बेहतर नहीं रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं