विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: सोच-समझकर बढ़ाएं कदम, लापरवाही बिगाड़ सकती है काम

Sagittarius Tarot Card Horoscope 18 September: Seven of wands की ऊर्जा किसी कर्मचारी की लापरवाही से नुकसान की स्थिति,अपनी सूझबूझ और मौजूदगी से स्थितियों को व्यवस्थित करने का प्रयास और रूटीन में बदलाव की कोशिश सकारात्मक और फायदेमंद साबित होने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं ,धनु राशि वाले जातकों के जीवन ,रिश्तो,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal:  सोच-समझकर बढ़ाएं कदम, लापरवाही बिगाड़ सकती है काम
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 18 September 2026 |Dhanu Tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 18 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: दिनचर्या में जो भी बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं . वह आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित हो सकती है अनजान लोगों की बातों पर बिना सोचे समझे भरोसा ना करें.बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहे.यदि घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन बार-बार हो रहा है तो थोड़ा सावधान रहे. महिला एवं बड़े बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. विद्यार्थियों को इस समय बेकार के कार्यों में समय बर्बाद करने की जगह,  पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. 

व्यवसायिक/ Professional: 

नौकरी या व्यवसाय में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी कर्मचारी के लापरवाही से बड़ा नुकसान होने की स्थिति बन सकती है. सूझबूझ और मौजूदगी से स्थितियों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें.युवा कर्मचारियों के आगमन से कार्यस्थल का वातावरण उत्साहित और ऊर्जावान नजर आएगा.नए कर्मचारियों को कार्यस्थल के नियमों और कार्यों के बारे में अवगत करा सकते हैं. व्यवसाय में सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर रखें.किसी की भी गतिविधि को नजर अंदाज न करें. 

स्वास्थ्य/Health: 

तेज गति से चलने के कारण पैरों में मोच आ सकती है.अपनी चाल को नियंत्रित करें. 


आर्थिक स्थिति/ Finance: 

प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री में अच्छी डील होने से बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है.इस धन राशि का उपयोग नई प्रॉपर्टी खरीदने में कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: 

पति पत्नी के बीच हुई तकरार का असर परिवार पर ना आने दे. आपस में बैठकर बात सुलझाने का प्रयास करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com