विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: नई नौकरी के लिए जगह बदलने पर विचार, गलत कामों से दूरी जरूरी

Gemini Tarot Card Horoscope 14 October: Seven of swords की ऊर्जा ज्यादा सोचने की आदत के चलते व्यावहारिकता से दूरी, नई नौकरी के साथ स्थान परिवर्तन पर विचार की आवश्यकता और आत्म चिंतन करने तथा अपनी गलतियां में सुधार ला आने की जरूरत की बात कर सकती हैं. आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: नई नौकरी के लिए जगह बदलने पर विचार, गलत कामों से दूरी जरूरी
Aries Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 14 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: बेवजह शक और जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत में बदलाव लाए. पारिवारिक मामलों में अपने विचार सबके सामने रखें. करीबी संबंधी के घर किसी बड़े आयोजन में शामिल होने की तैयारी कर सकते हैं. इस समय अकेलापन सा महसूस करेंगे, ऐसा प्रतीत होता कि जैसे आपका कोई शुभचिंतक नहीं है. यह समय आत्म चिंतन करने का है. अपने कार्यों का विश्लेषण कर आगे के कार्यों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा सकता है. बच्चों की शिक्षा और समाज में उनकी सक्रियता को नजरअंदाज ना करें. ऐसे लोगों से दूर रहे,जो पारिवारिक जीवन में तकलीफ का कारण बनते आए हो. 

व्यवसायिक/ Professional

जीवन की नई शुरुआत पर विचार करेंगे. नई नौकरी के साथ स्थान परिवर्तन की सोच कर सकते हैं.अतीत की यादों से दूर भगाने का प्रयास न करें.गलत कार्यों का समर्थन न करें. सच का साथ दें. बार-बार किसी कार्य में हो रहे बदलाव को नकारात्मक रूप में न लें. इस समय अपनी कमियों और गलतियों में सुधार लाने का कार्य करें. अपनी बात को स्पष्ट रखने का साहस बनाए रखें. उच्च अधिकारियों के सामने सीधे और साफ शब्दों में की गई बातों का प्रभाव अच्छा रहता है. इस बात पर विश्वास बनाएं. 

स्वास्थ्य/Health

कंधे में जकड़न के कारण सीधे हाथ से कार्य करना मुश्किल हो रहा है. इस समय भारी सामान को ना उठाएं.घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श ले.

आर्थिक स्थिति/Finance

ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में जुए या सट्टेबाजी में पैसा ना लगाएं.इसमें जोखिम की संभावना अधिक रहती है.

रिश्ते/Relationship

लोगों से दूर भगाने की कोशिश ना करें. परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com