विज्ञापन

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है? जानें मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं

डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने बताया है कि चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है? जानें मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?
(Photo Credit: NDTV)

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर में किया जाता रहा है. इसे स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में लोग मुल्तानी मिट्टी से अलग-अलग फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगाना पंसद करते हैं. लेकिन क्या वाकई मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन के लिए अच्छी है? इसे लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने बताया है कि चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है. आइए जानते हैं इस बारे में- 

मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम एल्युमिनियम सिलिकेट पाया जाता है. ये एक तरह की मिट्टी है, जो त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद कर सकती है. ऐसे में खासकर ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद हो सकती है.

मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर पोर्स कुछ समय के लिए छोटे दिखाई दे सकते हैं. इसके साथ ही ये एक्ने-पिंपल को कम करने में भी मदद कर सकती है. ऐसे में आप किसी खास मौके या इवेंट से पहले भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कितनी बार लगाएं मुल्तानी मिट्टी?
  • डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए. इसे हफ्ते में सिर्फ एक बार लगाना काफी है. बार-बार लगाने से त्वचा में रूखापन या जलन हो सकती है. डर्मेटोलॉजिस्ट आगे कहती हैं, 
  • एक और जरूरी बात यह है कि मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाकर पूरी तरह सूखने न दें. जब मास्क करीब 70 प्रतिशत सूख जाए, तभी इसे धो लेना चाहिए.
अलग-अलग स्किन टाइप के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
  • ऑयली स्किन वाले लोग मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. 
  • ड्राई स्किन के लिए इसमें गुलाब जल के साथ थोड़ा ग्लिसरीन मिलाया जा सकता है. 
  • वहीं, एक्ने प्रोन स्किन वाले लोग मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और शहद मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
इन लोगों को नहीं लगानी चाहिए मुल्तानी मिट्टी

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई, सेंसिटिव या पहले से इरिटेटेड है तो मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचना बेहतर है. वहीं, अगर आप एक्ने कम करने के लिए कोई दवा या एंटी-एक्ने मेडिकेशन ले रहे हैं, तो भी इसे लगाने से पहले अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.

इन बातों का भी रखें ध्यान

चेहरे से मुल्तानी मिट्टी धोने के बाद अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. ऑयली स्किन वाले लोग जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर इस्तेमाल कर सकते हैं. 
मास्क को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें, साथ ही धोते हुए चेहरे को बहुत जोर से रगड़ें नहीं.

यह भी पढ़ें- गंदे फर्श और बाथरूम की टाइल्स को मिनटों में चमकाने का देसी नुस्खा, बस पोछे के पानी में डाल दें ये एक चीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com