विज्ञापन

'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार

मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास का कहना है कि अपनों की जरूरतों को पूरा करना अच्छी बात है, लेकिन इस भागदौड़ के चलते हम अपने आप को ही भुल जाते हैं. हम ये भूल जाते हैं कि हमारी भी कुछ जरूरतें हैं और हमारी अपनी भी एक जिंदगी है, जिसे जीना जरूरी है.

'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार
गौर गोपाल दास के अनमोल विचार
file photo

आज के समय में हर कोई जिंदगी में सफलता, पैसा, नाम और पहचान पाने की दौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उसके पास न अपने लिए समय है और न ही अपनों के लिए. आज के समय में हम रुक कर खुद से सवाल करना भूल जाते हैं. धीरे-धीरे हमारी जरूरतें ऐसी दौड़ बन जाती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल लगने लगता है. ऐसे में हम अपने आप को समझाते हैं कि ये सब हम अपने परिवार, बेहतर भविष्य और अच्छी लाइफ के लिए कर रहे हैं, लेकिन इस भागदौड़ के बीच हम अपने परिवार और अपनों के लिए समय निकालना तक भूल गए हैं. मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास का भी कहना है कि हमें अपनों के लिए समय निकालना चाहिए और अपनों के साथ समय बिताना चाहिए.

गौर गोपाल दास के विचार

गौर गोपाल दास के अनुसार, हम अक्सर जरूरतों, जिम्मेदारी और त्याग को अच्छे गुण मानते हैं, और ये सच भी है. अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करना, आगे बढ़ना और अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिए मेहनत करना गलत नहीं है. अपनों की जरूरतों को पूरा करना अच्छी बात है, लेकिन इस भागदौड़ के चलते हम अपने आप को ही भुल जाते हैं. हम ये भूल जाते हैं कि हमारी भी कुछ जरूरतें हैं और हमारी अपनी भी एक जिंदगी है, जिसे जीना जरूरी है.

करियर में आगे बढ़ना अच्छी बात है, लेकिन इसकी कीमत हमेशा हमारी सेहत नहीं होनी चाहिए. परिवार के लिए कमाना जरूरी है, लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि हम उनके साथ रहते हुए भी भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो जाएं. ज्यादा पाने के चक्कर में हमें अपनी शांति, खुशी और अपनों से दूर नहीं होना चाहिए.

अपनों को आपका साथ भी चाहिए

गौर गोपाल दास का कहना है कि जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा रखें, अपने प्रियजनों की सेवा और देखभाल भी करें, लेकिन यह भी याद रखें कि आपके अपने लोगों को केवल वे चीजें नहीं चाहिए जो आप उन्हें दे सकते हैं. उन्हें आपके पैसे, गिफ्ट या सुविधाओं के साथ-साथ आपका समय, आपका साथ और आपकी मौजूदगी भी चाहिए.

यह भी पढ़ें:- 'अपने विचारों पर ध्यान दें, वे शब्दों में बदल जाते हैं' गौर गोपाल दास के अनमोल विचार

यह भी पढ़ें:- अरंडी या नारियल का तेल, सर्दियों में बालों की ग्रोथ के लिए कौन सा तेल अच्छा है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaur Gopal Das, Motivational
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com