विज्ञापन

'दिन का राजा' का पौधा गमले में कैसे लगाएं? जानिए डे-ब्लूमिंग जैस्मिन के लिए कैसी होनी चाहिए मिट्टी

Day Blooming Jasmine in Balcony Pot: दिन का राजा एक खुशबूदार फूलों वाला पौधा है, जिसे डे-ब्लूमिंग जैस्मिन भी कहते हैं. इसके सफेद फूल दिन में मीठी खुशबू फैलाते हैं. 5-6 घंटे धूप, अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी, नियमित पानी और जैविक खाद से पौधा स्वस्थ रहता है.

'दिन का राजा' का पौधा गमले में कैसे लगाएं? जानिए डे-ब्लूमिंग जैस्मिन के लिए कैसी होनी चाहिए मिट्टी
बालकनी में दिन का राजा का पौधा कैसे लगाएं
ndtv

अगर आप अपने घर, बालकनी या बगीचे में ऐसा पौधा लगाना चाहते हैं, जिसके फूल खूबसूरत होने के साथ तेज और मीठी खुशबू भी फैलाएं तो 'दिन का राजा' पौधा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे अंग्रेजी में डे-ब्लूमिंग जैस्मिन (Day-Blooming Jasmine) कहा जाता है. इसके सफेद फूल दिन के समय अपनी खुशबू बिखेरते हैं. जिससे आसपास का माहौल महक उठता है. बागवानी से जुड़े एक्सपर्ट के के अनुसार, सही धूप, पानी और मिट्टी का ध्यान रखकर इस पौधे को घर पर आसानी से उगाया जा सकता है.

क्या है दिन का राजा पौधा

बता दें कि दिन का राजा एक सुगंधित फूलों वाला पौधा है, जिसे दिन में खिलने वाली चमेली भी कहा जाता है. इसके छोटे, सफेद फूल और मीठी खुशबू इसे दूसरे सजावटी पौधों से अलग बनाते हैं. अगर आप घर के आंगन, छत या बालकनी में हरियाली के साथ प्राकृतिक खुशबू चाहते हैं तो इसे अपने गार्डन का हिस्सा बना सकते हैं. हालांकि, फूल आने का समय और खुशबू की तीव्रता मौसम और पौधे की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

कितनी धूप में लगाएं यह पौधा

बागवानी एक्सपर्ट के अनुसार, दिन का राजा पौधा अच्छी रोशनी और धूप में बेहतर बढ़ता है. इसे ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां रोजाना करीब 5 से 6 घंटे धूप मिल सके. अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं, तो ऐसी जगह चुनें जहां पौधे को पर्याप्त रोशनी मिले और हवा का आवागमन भी बनाा रहे. बहुत कम रोशनी मिलने पर पौधे की बढ़त और फूल आने पर असर पड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- डस्टबिन से नहीं आएगी सड़न की बदबू, कचरा भरने से पहले बस रख दें ये एक चीज, जानें आसान घरेलू नुस्खा

कैसी होनी चाहिए मिट्टी

बता दें कि इस पौधे के लिए ऐसी मिट्टी बेहतर रहती है, जिसमें पानी जमा न हो. गमले में इसे लगाने के लिए बगीचे की मिट्टी में जैविक खाद और जरूरत के अनुसार रेत या दूसरा जलनिकासी में मदद करने वाला माध्यम मिलायाा जा सकता है. गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होने चाहिए. मिट्टी में लगातार पानी जमा रहने से जड़ों को नुकसाान पहुंच सकता है.

पानी और खाद का रखें ध्यान

दिन का राजा पौधा लगाने के बाद नियमित रूप से पानी देना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें. पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत जांच लें. अगर मिट्टी में नमी बनी हुई है, तो तुरंत दोबारा पानी देने की जरूरत नहीं है. पौधे की अच्छी बढ़त के लिए समय-समय पर सड़ी हुई जैविक खाद या कम्पोस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. खाद की माात्रा पौधे के आकार और गमले के हिसााब से रखें.

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अच्छा विकल्प

दिन का राजा पौधा घर के प्रवेश द्वार, आंगन या बालकनी में लगाया जा सकता है. इसकी देखभाल के लिए बहुत जटिल व्यवस्था की जरूरत नहीं होती है. लेकिन धूप, पानी और मिट्टी का संतुलन बनााए रखना जरूरी है. अगर आप अपने घर को फूलों की प्राकृतिक खुशबू से महकाना चाहते हैं, तो यह पौधा आपके गार्डन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकताा है.

ये भी पढ़ें- गंदे फर्श और बाथरूम की टाइल्स को मिनटों में चमकाने का देसी नुस्खा, बस पोछे के पानी में डाल दें ये एक चीज, बार-बार रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasmine, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com