विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: मकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, भविष्य को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद

Taurus Tarot Card Horoscope 13 October: Justice की ऊर्जा बच्चों के भविष्य को लेकर पति-पत्नी में व्यर्थ का मतभेद, बड़ी परियोजना में जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से पूरा करने का प्रयास और ईमानदारी और सूझबूझ से व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्ति की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: मकान खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, भविष्य को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद
Taurus Aaj Ka Rashifal 13 October 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: परिवार के बुजुर्गों की मदद से घर के किसी लंबित मामले सुलझा सकते हैं. नए मकान को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं.पति-पत्नी के बीच बच्चों के भविष्य को लेकर मतभेद हो सकता है. परिवार की महिलाओं का सहयोग अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में मिलेगा. गलतफहमी पर खुलकर बातचीत करने से स्थिति साफ रहेंगी. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण परियोजना में बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है. इस समय अपने कार्यों को लेकर सजग रहे. छोटी-छोटी महत्वपूर्ण जानकारी को गोपनीय बनाए रखें. जब तक आवश्यक ना हो,तब तक किसी के साथ कोई बात साझा ना करें.व्यवसाय में ईमानदारी और सूझबूझ से कार्य करें. चीजों को व्यवस्थित रखने का प्रयास आपकी सफलता को प्रभावित कर सकता है. आवश्यक कार्यों की फ़ाइलें और दस्तावेजों को संभाल कर रखें. जरूरत पड़ने पर उन्हें लेकर परेशान होने से बच सकेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

लंबे समय से  टल रहे चेकअप को करने पर विचार करेंगे. किसी बुरी आशंका के चलते इस कार्य को टालते आ रहे हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

धन कमाने के विकल्प ढूंढते समय सही कार्यों पर विचार करें.पैसा कमाने के लिए अपने आत्म सम्मान से समझौता न करें. 

रिश्ते/Relationship

साथी से भावनात्मक दूरी महसूस कर सकते हैं. एक दूसरे से अपने मन की परेशानी बताने से बचेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com