विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: ऑफिस में बढ़ सकती है हलचल, जीवनसाथी से अनबन होने की आशंका

Capricorn Tarot Card Horoscope 13 October: Seven of wands की ऊर्जा किसी बड़ी परियोजना की जानकारी केवल एक व्यक्ति पर होने से नुकसान, गलत लोगों की संगति से दूर रहने का प्रयास और कार्य को पूरा करने के लिए धैर्य और संयम के साथ समझदारी से किए जाने पर विचार की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: ऑफिस में बढ़ सकती है हलचल, जीवनसाथी से अनबन होने की आशंका
Capricorn Aaj Ka Rashifal 13 October 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: किसी व्यक्ति के साथ अपने पूर्व के अनुभव के चलते सावधानी से व्यवहार करेंगे. सामने वाले की व्यवहार चालाकी अधिक होने के कारण उसकी बातों में आने से बच सकते हैं. जीवनसाथी का व्यवहार अचानक से काफी चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो सकता है.इससे  परिवार में कलह हो सकता है.इस समय जीवनसाथी के की भावनाओं को समझने का प्रयास कर सकते हैं. बच्चों के साथ अपने व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें. छोटे बच्चों को उनकी गलतियों पर डांटने की जगह उन्हें प्यार से समझाना आश्चर्यजनक परिवर्तन आ सकता है.गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी उच्च अधिकारी के अचानक से अनुपस्थित होने के कारण परियोजना के प्रेजेंटेशन में परेशानी हो सकती है.सभी कार्यों की जानकारी उच्च अधिकारी के पास होने से ऑफिस का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है. इस समय उच्च अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास कर आवश्यक जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं.धैर्य खोने की जगह  समझदारी से समस्या से  बाहर निकलने का प्रयास करें. जल्दबाजी और लापरवाही कार्यों को पूरा करने में देरी कर सकती है. अपने कार्यों को पूरा करते समय अपने ध्यान को भटकने ना दें. 

स्वास्थ्य/Health

 बिना जानकारी के ली गई दवा से दुष्परिणाम हो सकता है. चिकित्सक की सलाह से ही दवा का सेवन करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance 

नए वाहन या मकान को खरीदने की तैयारी हो सकती है. कुछ धनराशि  का लोन लेने का प्रयास करेंगे. 

रिश्ते/Relationship

पारिवारिक मामलों में करीबी मित्रों या प्रिय को भी शामिल न करें. बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से स्थितियां ज्यादा गंभीर हो सकती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com