Pisces Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: अपने विचारों को सबके सामने रखने की कोशिश करें. भावनाओं को छुपा के रखने से सामने वाले से दूर हो सकते हैं. प्रिय के साथ बढ़ती अनबन रिश्ते में कड़वाहट ला सकती है.किसी नए मकान को खरीदने पर विचार करेंगे. जीवन अब एक बड़े बदलाव की तरफ जा सकता है.इस बदलाव के आने की संभावना से मन में सकारात्मकता बढ़ सकती है. इस बात का प्रयास करें कि आपकी बातों से सामने वाला गलत मतलब न निकालें. परिवार के साथ अपने रिश्तों में सुधार लाएं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यों को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी सहयोगी की मदद ले सकते हैं. किसी पुराने कर्मचारी की राजनीति के चलते आपके कार्यों में विलंब हो सकता है इस समय अपने कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. किसी पुराने कार्य को लेकर सहयोगी से हुआ मतभेद उच्च अधिकारी के समक्ष जा सकता है. दोनों की बातों को सुनने का प्रयास उच्च अधिकारी कर सकते हैं. इस समय अपने गुस्से और पानी पर नियंत्रण रखें. गुस्से में आकर गलत शब्दों का उपयोग सामने वाले पर ना करें.विपरीत लिंगी लोगों के साथ दूरी बनाए रखें यह समय आपके लिए प्रतिकूल है. जरा-सी भी गलत प्रतिक्रिया आपकी नौकरी पर बात ला सकती है.
स्वास्थ्य/Health
हमारे को लेकर बढ़ते तनाव के कारण नींद की कमी हो सकती है. इस स्थिति में कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं सामने आ सकती हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
अचानक से कहीं से कुछ धनराशि प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा. इस धनराशि को भविष्य के लिए संचित कर सकते है.
रिश्ते/Relationship
दूसरों की बातों में आकर अपने करीबी लोगों से नाराज ना हो. अपने रिश्तों में मधुरता लाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं