Aquarius Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: बार-बार पुरानी स्थितियों का दोहराव न होने दें.मन में किसी को लेकर हीन भावना न बढ़ने दे.परिवार के सभी सदस्यों को उचित आदर्श सम्मान दें. प्रिय के साथ विवाह की बातचीत परिजनों से करने का प्रयास कर सकते हैं. स्थितियां अनुकूल होने के कारण इच्छा के पूरे होने की संभावना बन रही है.संतान की किसी बात को लेकर मन आहत हो सकता है. सामने वाला जिम्मेदारियां का सही तरह से निर्वाह न करने के कारण आरोप लगा सकता है. इस आप को गलत साबित करने के लिए अपने प्रयासों में तेजी ला सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यों को पूरा करने के लिए और नए कार्यों को लेकर कुछ यात्राएं करना पड़ सकती हैं.इन यात्राओं के दौरान नए लोगों से मुलाकात जीवन में बदलाव की तरफ ले जा सकती है. यात्रा करते समय अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सजग रहे.किसी भी अजनबी व्यक्ति की बातों में आकर उसके साथ मेल मिलाप न बढ़ाएं. अति उत्साह और अति आत्मविश्वास आपके कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर सकता है. इस स्थिति से बचने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
अचानक से बढ़ती एसिडिटी और गैस की समस्या काफी परेशान कर सकती है. समय पर न सोना परेशानी की वजह हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
पिता से व्यवसाय विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं. व्यवहार में कठोरता के चलते चुकाने की हिदायत मिल सकती है.
रिश्ते/Relationship
हिसाब-किताब में गड़बड़ी को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सवाल-जवाब कर सकते हैं.इस समय सामने वाला व्यक्ति इन बातों से परेशान हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं