Hastrekha: हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को व्यक्ति के करियर, आर्थिक प्रगति और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि हथेली में बनने वाली ये रेखा इस बात का संकेत देती है कि किसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यक्ति को कितना संघर्ष करना पड़ सकता है और उसे सफलता कब मिल सकती है. अगर भाग्य रेखा नीचे या ऊपर से दो भागों में डिवाइड हो रही है या कहें दोमुखी है तो इसे कैसा संकेत माना जाता है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो शेयर कर दी है. आइए जानते हैंं...
नीचे से दोमुंही भाग्य रेखा का क्या मतलब है?
एस्ट्रोलॉजर अरुण के अनुसार अगर भाग्य रेखा हथेली के निचले हिस्से से दो शाखाओं के रूप में शुरू होती है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोगों के जीवन में संघर्ष का दौर कम समय तक रहता है. उन्हें कम उम्र में ही करियर की दिशा मिल सकती है और 23 सेे 25 साल की उम्र के आसपास नौकरी या आय का कोई स्थायी स्रोत मिलने की संभावना रहती है. कुछ मामलों में ऐसे लोग कम उम्र से ही कमाई शुरू कर देते हैं.
ऊपर से दोमुंही भाग्य रेखा का क्या मतलब?
अगर भाग्य रेखा ऊपर जाकर दो रेखाओं में बंट जाती है, तो इसेे एक से अधिक आय सोर्स का संकेत माना जाता है. पंडित जी के अनुसार ऐसे लोग अक्सर एक ही करियर तक सीमित नहीं रहते. नौकरी के साथ बिजनेस, निवेश, शेयर बाजार या कंटेंट क्रिएशन के जरिए भी कमाई करने की कोशिश करते हैं. इनकेे जीवन में नए अवसर बार-बार आते हैं और कई बार दोस्तों, परिवार या किसी खास संपर्क की वजह से करियर में अचानक उछाल भी मिल सकता है.
क्या भाग्य रेखा न होना अशुभ होता है?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में भाग्य रेखा सही से दिखाई न देना हमेशा नकारात्मक संकेत नहीं माना जाता. कई लोगों के हाथों में ये रेखा बहुत हल्की होती है या समय के साथ विकसित होती है. माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में कई बार नौकरी या व्यवसाय बदल सकते हैं और अलग-अलग क्षेत्रों का अनुभव हासिल करते हैंं. यही एक्सपीरिएंस आगे चलकर उनकी सफलता का कारण भी बन सकता है.
यह भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली की इन रेखाओं से जानें शादी, नौकरी और धन से जुड़े संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं