विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: गलत संगति से दूरी बनाना जरूरी, सोच-समझकर करें काम

Sagittarius Tarot Card Horoscope 13 October: Page of wands की ऊर्जा कार्यों को उनकी प्रकृति और उनसे प्राप्त लाभ हानि के आधार पर अलग करने का प्रयास, बहुत सारे कार्यों को पूरा करने पर होने वाली परेशानी से बचने की कोशिश और परिवार के हित में सही कार्यों को करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: गलत संगति से दूरी बनाना जरूरी, सोच-समझकर करें काम
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 13 October 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 13 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार में ऐसे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें, जिनकी संगति गलत लोगों के साथ हो. ऐसे लोग जरूरत के समय आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. पूर्व में हुए किसी बड़े नुकसान की वजह जानने की कोशिश करेंगे.पारिवारिक मामलों में किसी मुद्दे को लेकर आ रही बाधाएं कार्यों को पूरा करने में असफल बन सकती हैं.यह समय परिवार के हित में अच्छे प्रयास करने के लिए अनुकूल है. छोटे-छोटे कार्यों को पूरा कर घर में सुख शांति लाने का प्रयास किया जा सकता है.नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.घर की मरम्मत को लेकर परेशान होंगे. प्रयासों में कमी आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी कार्य को लेकर उच्च अधिकारी से बात करेंगे. बहुत सारे कार्यों को एक साथ पूरा करने की प्रयास न करें. कार्य को उनके लाभ और हानि के अनुसार अलग-अलग रखें.कार्य से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त करें और उनकी गोपनीयता बनाए रखें. किसी पुराने कार्य में आ रही रुकावट नए कार्य की गति को प्रभावित कर सकती हैं.इस समय पुराने कार्य की रुकावट को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं.व्यवसाय में कामकाज की गति तेज करने के लिए सभी को एकजुट रखने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health

तनाव बढ़ने के साथ विचारों में नकारात्मकता आ सकती है.तनाव को दूर करने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक स्थिति में परिवर्तन हो सकता है. रुका हुआ पेमेंट के मिलने से राहत मिलेगी. 

रिश्ते/Relationship

बच्चों से संबंध बेहतर करें. उनकी गतिविधियों को समझ कर उनके साथ दें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com