बीजेपी नेता और मशहूर अभिनेत्री खुशबू सुंदर 56 साल की हैं और वह हमेशा अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए चर्चा में रहती है. खुशबू सुंदर ने खुद अपनी दमकती त्वचा का राज बताया है. एक्ट्रेस का कहना है कि वह स्किन की देखभाल के लिए कुछ आसान घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं, जिनमें कच्चा दूध और केसर होता है. इसके अलावा वह कभी-कभी नारियल तेल या बादाम तेल से भी चेहरे की मालिश करती हैं.
खुशबू सुंदरल की सुंदरता का राज
खुशबू ने इंटरव्यू में बताया, "मैं सुबह बहुत जल्दी उठ जाती हूं, करीब 4:30 से 5 बजे के बीच. सुबह घर के सभी लोगों के लिए चाय बनाते समय मैं अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाती हूं. कभी-कभी केसर को पानी में भिगोकर उसका पानी चेहरे पर लगाती हूं. वहीं, कुछ दिनों में मूड के अनुसार नारियल तेल या बादाम तेल से चेहरे की मसाज करती हूं". उन्होंने बताया कि वह यह स्किनकेयर रूटीन रोजाना अपनाती हैं और करीब आधे घंटे तक स्किन की देखभाल के लिए समय निकालती हैं.
एक्ट्रेस के मुताबिक, वह अपने चेहरे की सफाई और क्लींजिंग के लिए कच्चे दूध का उपयोग करती हैं. कच्चा दूध स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर और मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है. यह त्वचा की गहराई से गंदगी हटाता है और रूखेपन को दूर कर स्किन को सॉफ्ट बनाता है. इसके अलावा केसर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं.
वजन भी किया कम
इससे पहले एक्ट्रेस ने 40 किलो से ज्यादा वजन कम करके भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वजन कम करने को लेकर उन्होंने बताया था कि साल 2019 में उनका वजन लगभग 98.6 किलो तक पहुंच गया था. वजन इतना बढ़ चुका था कि उन्हें चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने में काफी तकलीफ होती थी. खुशबू सुंदर ने बताया था कि ज्यादा वजन की वजह से उनका शरीर जल्दी थक जाता था. कई बार नॉर्मल एक्टिविटी भी मुश्किल लगती थीं.
डाइट में किए बदलाव
खुशबू का मानना है कि आपके बढ़े हुए वजन की खास वजह आपकी डाइट होती है. उन्होंने अपने खान-पान में भी कुछ चीजें बदली और खाने में न्यूट्रिशन का खास ख्याल रखा. उन्होंने खाने की मात्रा कम की लेकिन ताकत वाली चीजों को खाना शुरू किया. वह ग्लूटेन इन्टॉलरेंस थीं और ऐसे में उन्होंने फौरन मैदा और गेहूं खाना बंद किया. ये सब खाने से उनका पेट फूलने लगता था.
यह भी पढ़ें:- 'जब दुख हो, तो खुद से पूछें', BK Shivani ने बताया दुख कम करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- क्या मोबाइल बच्चों का फोकस छीन रहा है? श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे करें बच्चों की परवरिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं