हेल्दी और फिट रहने के लिए योग बहुत फायदेमंद है. रोजाना योग करने से शरीर और मन दोनों का फायदा मिलता है. इससे फिजिकल एक्टिविटी, सांस लेने की सही टेक्निक और मेडिटेशन करने में मदद मिलती है. जिससे फिटनेस और हेल्थ दोनों अच्छी रहती है. हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट्स के मुकाबले योग शरीर पर कम दबाव डालता है और लचीलापन, ताकत और संतुलन बढ़ाने में मदद करता है. महिलाओं के लिए योग खासतौर से लाभकारी मानी जाती है. यह न केवल शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है, बल्कि तनाव, चिंता और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद कर सकता है.
सेलिब्रिटी योग ट्रेनर अंशुका परवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए फायदेमंद 10 योगासनों की एक लिस्ट शेयर की है, जिससे महिलाओं को हेल्दी और फिट रहने में मदद मिलती है और ये आसन हार्मोन बैलेंस करने, शरीर को मजबूत और टोन करने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं महिलाओं के लिए बेस्ट योगासन.
देवी आसन- यह आसन पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों, कूल्हों और जांघों को मजबूत बनाता है.
मलासन- यह कमर के निचले हिस्से और ग्रोइन एरिया को स्ट्रेच करता है. ये कूल्हों को खोलने के साथ-साथ पिंडलियों और जांघों को भी मजबूत करता है.
बटरफ्लाई पोज- यह आसन कूल्हों को खोलने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इससे जांघों के अंदरूनी हिस्से और ग्रोइन में खिंचाव आता है.
अर्ध मत्स्येन्द्रासन- यह योगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है. इसके अलावा शरीर के अंदरूनी अंगों को एक्टिव करता है.
चक्की चलनासन- इस आसन में चक्की चलाने जैसी एक्टिविटी की जाती है. इससे रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है, पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कूल्हों की मूवमेंट बेहतर होती है.
फोरआर्म प्लैंक- यह प्लैंक का एक प्रकार है, जो पेट, कंधों और बाजुओं को मजबूत बनाता है. इससे शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है और कमर व पेल्विक हिस्से में स्थिरता आती है.
भुजंगासन- भुजंगासन छाती को खोलता है और रीढ़ को मजबूत बनाता है. यह गलत बैठने की आदत के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है.
सेतु बंधासन- यह आसन ऐंठन और कमर दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. इससे कूल्हों और पेल्विक मांसपेशियों को मजबूती मिलती है.
बालासन- बालासन मन और शरीर को गहराई से आराम देता है. ये कमर और कंधों के दबाव को भी कम करता है.
विपरीत करनी आसन- इस आसन में पैरों को दीवार के सहारे ऊपर रखा जाता है. ये तनाव कम करने, अच्छी नींद लाने और नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं