विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: अपनी सुरक्षा का रखें ख्याल, नई नौकरी की तलाश होगी तेज

Libra Tarot Card Horoscope 03 October: Page of cups की ऊर्जा किसी के द्वारा लगाए गए गलत आरोपों से बाहर निकालने का प्रयास,नौकरी में स्थानांतरण के चलते परेशान होने की स्थिति और परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलजुल कर व्यवस्था बेहतर बनाने की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: अपनी सुरक्षा का रखें ख्याल, नई नौकरी की तलाश होगी तेज
Libra Aaj Ka Rashifal 03 October 2026 | Tula Tarot Card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: किसी मित्र द्वारा लगाए गए गलत आरोप से खुद को बाहर निकलने का प्रयास करेंगे. परिवार की महिलाओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. जीवनसाथी की तबीयत खराब होने पर उसे पर्याप्त आराम दें.छोटे-छोटे घरेलू कार्यों में अपने सहयोग से रिश्तों को और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है. घर की मरम्मत को लेकर परिवार के मुखिया से बात कर सकते हैं. इस समय अपने पारिवारिक बजट को व्यवस्थित करें. ऐसी वस्तुएं जिनका भी कोई उपयोग नहीं है उनको भविष्य के लिए खरीद कर रखना समझदारी नहीं है. 

व्यवसायिक/ Professional

नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं.कुछ अच्छे साक्षात्कारों से सकारात्मक प्रतिफल मिलने की उम्मीद बन सकती है. अचानक से स्थानांतरण की सूचना अचंभित कर सकती है. नए स्थान पर जाकर खुद को व्यवस्थित करने की बात मन को भयभीत कर सकती है. किसी सहयोगी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है. विपरीत लिंगी लोगों के साथ सोच समझ कर व्यवहार करें.जरा सा भी गलत व्यवहार मान-सम्मान में कमी ला सकता है. 

स्वास्थ्य/Health

वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें.गर्भवती महिलाओं को बदलते समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय विस्तार के लिए धन की व्यवस्था करेंगे. घर की सुख सुविधा के लिए कुछ आधुनिक उपकरण खरीद सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

प्रेम संबंध में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का प्रयास करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal, Libra Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com