Leo Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी उम्मीद बनाए रखें. किसी पर बोझ बनने का प्रयास न करें. कम पैसों में अपने जीवन को अच्छे से जीने की कोशिश कर सकते हैं. जीवन साथी की मितव्ययता के कारण परिवार की व्यवस्था बेहतर नजर आएगी. इस समय आर्थिक मामलों के अन्य विकल्पों को ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं. बार-बार पुरानी गलतियों का दोहराव ना करें.गलतियों से सीख ले, उन्हें जीवन का हिस्सा न बनने दे.
व्यवसायिक/ Professional
अपने व्यापार में ग्राहकों की पसंद और जरूरत के आधार पर समय-समय पर थोड़े बदलाव किए जा सकते हैं. कार्य के गुणवत्ता बनाए रखने को प्राथमिकता दे. किसी नई संपत्ति या दुकान को खरीदने की कोशिश कर सकते हैं.कार्य स्थल पर अपनी फाइलों और कागजों को व्यवस्थित करें. अनावश्यक कागजों को संभाल कर रखना,व्यर्थ के कचरे को बढ़ा देगा.स्वयं को अपडेट करने का प्रयास करें. अपने कार्य को सरल बनाने के लिए नई तकनीकों का सहारा लिया जा सकता है. विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है.
स्वास्थ्य/Health
कार्य की अधिकता के कारण थकान और बदन दर्द महसूस कर सकते हैं. कुछ समय आराम कर स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
ऑनलाइन खरीदारी को लेकर नियंत्रित रहे. ज्यादा डिस्काउंट के लालच में अनावश्यक चीजों को ना खरीदें.
रिश्ते/Relationship
अपने रिश्तों में झूठ को ना आने दे. झूठ बोलने से रिश्तो में दरार आ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं