विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: मित्र संग नई साझेदारी के संकेत, वरिष्ठ से मतभेद संभव

Aries Tarot Card Horoscope 03 October: Judgement की ऊर्जा कार्यों को सही तरीके से पूरा करने का प्रयास,किसी के बातों को स्वयं पर हावी न होने देने की कोशिश और साझेदारी से पूर्व सभी आवश्यक शर्तों की जानकारी प्राप्त करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: मित्र संग नई साझेदारी के संकेत, वरिष्ठ से मतभेद संभव
Aries Aaj Ka Rashifal 03 October 2026 | Mesh Tarot Card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 03 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: किसी की परेशानी का फायदा ना उठाएं. अपनी समस्याओं का समाधान करते समय अनैतिक तरीकों का उपयोग न करें. करीबी रिश्तेदारों और मित्रों के साथ अच्छे संबंध रखें. किसी को बार-बार समझने का प्रयास उसको चिढ़ा सकता है. सामने वाले को समझना की कोशिश करने दे. लोगों की बातों को अनसुना ना करें. अपने फैसले लेते समय दूसरों की बातों को मन पर हावी न होने दे. परिवार में छोटे-छोटे खर्चों को लेकर कंजूसी न करें. कंजूसी के कारण स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. 

व्यावसायिक/ Professional

यदि किसी के साथ साझेदारी की योजना बना रहे हैं. तो समय बेहतर है.इस समय मित्र के साथ साझेदारी के कागजों के हस्ताक्षर करने से पूर्व सभी शर्तों और आवश्यक बातों को समझने का प्रयास करें. पुराने कार्यों को पहले पूरा करें .यदि किसी कार्य में लगातार कुछ ना कुछ रुकावट आ रही है. तो उस कार्य का शुरू से अवलोकन अवश्य करें. कुछ वरिष्ठ जनों के साथ अनबन होने के कारण कार्यों से मन भटक सकता है. अपनी गलती के क्षमा सामने वाले से मांग सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

पेट की परेशानियों को को लेकर लापरवाह ना रहे. बार-बार चिकित्सा प्रणाली में बदलाव न लाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी उत्सव में शामिल होने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के साथ खरीदारी कर सकते हैं.इसमें अच्छा खासा खर्चा हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship

किसी के विचारों को अपने मन पर हावी न होने दे. सामने वाला आपको बहका सकता है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com