सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस दौरान सपनों में भगवान शिव से जुड़ी कुछ चीजों का दिखाई देना बेहद शुभ संकेत माना जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि ऐसे सपने जीवन में सुख, सफलता, धन लाभ और महादेव की विशेष कृपा मिलने का संकेत हो सकते हैं.
सपने में शिवलिंग दिखना
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सावन में सपने में शिवलिंग दिखाई देना शुभ माना जाता है. यह जीवन की परेशानियां दूर होने, नौकरी-व्यापार में तरक्की और नए अवसर मिलने का संकेत माना जाता है.
सपने में सांप दिखने क्या है संकेत
पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि भगवान शिव के प्रिय नाग का सपने में दिखना रुके हुए काम पूरे होने और धन लाभ के योग बनने का संकेत माना जाता है. इसे महादेव की कृपा का प्रतीक भी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: योगिनी एकादशी आज, यहां पढ़ें भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र और आरती
नंदी के दर्शन का क्या है मतलब
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सावन में सपने में नंदी दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि इससे बिगड़े काम बनने लगते हैं और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं. इसके अलावा, सपने में भगवान शिव के दर्शन या शिव मंदिर दिखाई देना मान-सम्मान बढ़ने, मानसिक शांति मिलने और जीवन की समस्याओं से राहत मिलने का संकेत माना जाता है.
यह भी पढ़ें: संतोषी माता की आरती | Santoshi Mata Aarti Lyrics
कब से कब तक रहेगा सावन?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन का महीना 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं में इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा, जप और व्रत का विशेष महत्व माना गया है.
यह भी पढ़ें: Harela 2026: हरेला पर्व कब है? जानें इसमें क्यों बोए जाते हैं सात प्रकार के बीज?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं