Surya Grahan 2024: खगोलीय दृष्टि से अप्रैल का महीना विशेष माना जा रहा है क्योंकि इस महीने में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और पूरी तरह सूर्य को ढक लेता है. चंद्रमा के सूर्य को ढकने की अलग-अलग स्थिति में अलग-अलग प्रकार के सूर्य ग्रहण लगते हैं. साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 अप्रैल, सोमवार के दिन लग रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होने वाला है. इस सूर्य ग्रहण को नॉर्थ अमेरिका, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा समेत प्रशांत महासागर से देखा जा सकेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत (India) से नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण किस-किस प्रकार के होते हैं और किस तरह के दिखते हैं.
कब है माघ पूर्णिमा, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन स्नान और दान का महत्व
सूर्य ग्रहण के प्रकार | Types Of Solar Eclipse
पूर्ण सूर्य ग्रहणअप्रैल में लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होने जा रहा है. जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और पूरी तरह सूर्य को ढक लेता है तो उसे पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं. पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने पर आसमान अंधकारमय हो जाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस तरह का सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच जरूर आता है लेकिन पृथ्वी से अत्यधिक दूरी पर होता है और सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता. ऐसे में चंद्रमा सूर्य से छोटा नजर आता है और ग्रहण लगने पर सूर्य आग के छल्ले की तरह दिखने लगता है. इसीलिए इस सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) भी कहते हैं.
आंशिक सूर्य ग्रहणआंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ढकता है और इससे आकाश अंधकारमय नजर नहीं आता है. इस ग्रहण में सूर्य का केवल एक हिस्सा ही काला दिखता है.
हाइब्रिड सूर्य ग्रहणहाइब्रिड सूर्य ग्रहण में पृथ्वी के कुछ हिस्सों से आकाश अंधकारमय नजर आता है तो कुछ हिस्सों से आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आता है. पृथ्वी के कई हिस्सों पर इस सूर्य ग्रहण की अंधकारमय छाया पड़ती है. इस बदलते सूर्य ग्रहण को ही हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं