विज्ञापन

वास्‍तु के अनुसार छिपकली का घर में घुसना शुभ या अशुभ? घर पर छिपकली का आना क्या संकेत देता है, जान‍िए यहां

lizards in house good or bad : वास्तु शास्त्र में घर में दिखने वाली छिपकली को लेकर कई मान्यताएं बताई गई हैं. जानिए किस रंग और किस जगह पर छिपकली दिखना शुभ माना जाता है और कब इसे अशुभ संकेत समझा जाता है.

वास्‍तु के अनुसार छिपकली का घर में घुसना शुभ या अशुभ? घर पर छिपकली का आना क्या संकेत देता है, जान‍िए यहां
lizard vastu shastra : क्या छिपकली देखना शुभ है.
AI Image
  • वास्‍तु के अनुसार जान‍िए छ‍िपकली द‍िखना शुभ है.
  • छ‍िपकली द‍िखने पर कुछ अच्‍छा होने वाला है.
  • अगर स‍िर पर ग‍िरे छ‍िपकली तो होगा ये फायदा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

lizards in house good or bad astrology : गर्मियों की शुरुआत होते ही घर की दीवारों पर छिपकलियां नजर आने लगती हैं. कुछ लोग इन्हें देखकर डर जाते हैं, तो कुछ इसे शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़कर देखते हैं. वास्तु शास्त्र में भी छिपकली को लेकर कई तरह की मान्यताएं बताई गई हैं. कहा जाता है कि घर में किस जगह और किस रंग की छिपकली दिख रही है, उसका असर जीवन पर पड़ सकता है. कहीं इसे धन लाभ का संकेत माना जाता है तो कहीं आने वाली परेशानियों का इशारा. यही वजह है कि छिपकली से जुड़ी बातें लोगों की दिलचस्पी हमेशा बढ़ा देती हैं.

हल्के पीले रंग की छिपकली मानी जाती है शुभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हल्के पीले रंग की छिपकली दिखना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ये मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत देती है. कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक मजबूती आती है. वहीं काले रंग की छिपकली को कुछ लोग अशुभ मानते हैं, खासकर अगर वो पूजा स्थान के आसपास दिखाई दे.

Bahuchara Mata: कहां है किन्नरों की कुलदेवी का मंदिर, जानें इनकी पूजा का महत्व और पौराणिक कथा

दीवार और फर्श पर दिखने का अलग मतलब

मान्यता के अनुसार अगर छिपकली दीवार पर चलती हुई दिखाई दे तो इसे अच्छे समाचार से जोड़कर देखा जाता है. वहीं अगर छिपकली फर्श पर रेंगती नजर आए तो इसे धन लाभ और तरक्की का संकेत माना जाता है. नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इसे नए अवसर मिलने का इशारा भी कहा जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अनाज के पास छिपकली दिखना देता है खास संकेत

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि अगर छिपकली चावल, गेहूं या अनाज रखने वाली जगह के पास दिखाई दे तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी स्थिति को घर में धन-धान्य बढ़ने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत माना जाता है. वहीं अगर दो छिपकलियां एक साथ दिखाई दें तो इसे रिश्तों में सुधार और पुराने दोस्तों से मुलाकात का संकेत भी कहा जाता है.

शरीर पर छिपकली गिरने को लेकर क्या कहती हैं मान्यताएं

कई मान्यताओं में शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली गिरने का भी खास मतलब बताया गया है. कहा जाता है कि कमर या दाहिने हाथ पर छिपकली गिरना धन लाभ का संकेत हो सकता है. वहीं पेट और नाभि पर छिपकली गिरना इच्छाएं पूरी होने से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि बाईं आंख या बाएं हाथ पर छिपकली गिरने को कुछ लोग नुकसान का संकेत भी मानते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

                                                                                                                 प्रस्‍तुत‍ि : आद्या व‍िश्‍वकर्मा 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com