हर एक ग्रहण निश्चित काल के बाद अपनी चाल परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. किसी के लिए ये शुभ होता है, तो किसी सतर्क रहने की जरूरत होती है. ज्योतिष गणना के अनुसार 23 जून 2026 को शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. शुक्र गोचर 23 जून को बुध के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और चार राशियों पर विशेष प्रभाव और बदलाव होने वाला है. इन चार राशियां ऐसी है जिन्हें इस दौरान जबरदस्त आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की मिलने वाली है. आज हम आपको इन्हीं 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी
आचार्य मदनमोहन ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है. आइए जानते हैं.
1. वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए शुक्र आपकी राशि के स्वामी है इसलिए इनका नक्षत्र परिवर्तन करना एक बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है. खासकर कैरियर और व्यापार की दिशा में बहुत अच्छे अग्रसर कार्य में प्रगति प्राप्त होगा. इस समय आपका नया कार्य स्थल बनने का पूर्ण योग है और कई बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आपको प्राप्त होगी. कार्य में मुनाफे का बहुत सुंदर योग हैं. मुनाफे का नए स्रोत भी बनेंगे और आर्थिक लाभ आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी . अभी के समय में आपका प्रॉपर्टी लेने का बहुत सुंदर योग चल रहा है. वाहन खरीदने का प्लान इत्यादि आप बहुत अच्छा करेंगे और लाइफ पार्टनर के साथ आप पहाड़ों की यात्रा पर जा सकते हैं.
2. मिथुन राशि

अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं और बुध ही मिथुन राशि के भी स्वामी है ऐसे समय में आप बड़े भाग्यशाली रहेंगे. बहुत सुंदर लाभ प्राप्त होगा. आपको इस समय आप अपनी वाणी से किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल साबित होंगे. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. जीवन में रुके हुए कार्य इस समय आपके वह कार्य परिपूर्ण होगा. पारिवारिक सहयोग आपको प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में मजबूती मिलेगी. पारिवारिक क्षेत्र के जितने भी सदस्य हैं उनका पूरा सहयोग और समर्थन आपके प्रति होगा.
3. कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है और शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वाले जातकों के लिए बहुत सुंदर और सफल और मंगल कामना के लिए लेकर आ रहा है. इस समय आपके चेहरे पर बहुत सुंदर निखार आएगा. चंद्रमा के समान आप शीतल रहेंगे और चमक बहुत अच्छी रहेगी. आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे. ऑफिस में कार्यक्षेत्र में आपकी जो एक्टिविटी होगी उसे लोग देखना अत्यधिक रूप से पसंद करेंगे. वर्तमान समय में आपके कार्य को देखकर, आपके सीनियर आपके प्रोत्साहन देंगे.
4. कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को भी बहुत सुंदर लाभ प्राप्त होगा. व्यापार करने में आप धन का इन्वेस्ट कर सकते हैं. आपके पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हो तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा. कोई बड़ा कार्य आपको प्राप्त हो सकता है. भविष्य को देखते हुए आपका मुनाफा लाभार्जन बहुत अत्यधिक रूप से प्राप्त होगा. सभी इच्छाओं की पूर्ति होते हुए खुशियों का माहौल बनेगा. आपका मांगलिक कार्यक्रम में आपको जाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: Ambubachi Mela 2026: नीलांचल पहाड़ियों पर शुरू हुआ अंबुबाची मेला, जानें मां कामाख्या से जुड़े इस महापर्व का महत्व
यह भी पढ़ें: Mahesh Navami 2026: आज है महेश नवमी, जानें माहेश्वरी समाज से जुड़े इस पर्व का महत्व और संपूर्ण पूजा विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं