विज्ञापन

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का खाना किसे खिलाना चाहिए और किसे नहीं? जानें धर्मग्रंथों में बताए नियम

Shradh Bhog Kaun kha Sakta Kaun Nahi: पितृ पक्ष में श्राद्ध भोजन को लेकर धर्मग्रंथों में कुछ नियम बताए गए हैं. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि किन लोगों को भोजन कराना चाहिए और किसे नहीं. साथ ही बिना बुलाए आए साधु-अतिथि के सत्कार की भी विशेष परंपरा है.

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का खाना किसे खिलाना चाहिए और किसे नहीं? जानें धर्मग्रंथों में बताए नियम
किन लोगों को नहीं कराना चाहिए श्राद्ध का भोजन
ndtv

पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के साथ ब्राह्मण भोज और अतिथि सत्कार की भी परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध का भोजन किसे कराया जाए और किसे नहीं इसका भी विशेष महत्व बताया गया है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि धर्मग्रंथों में कुछ लोगों को श्राद्ध भोजन के लिए आमंत्रित करने से मना किया गया है. जबकि योग्य अतिथि के बिना बुलाए घर आने पर उसका सम्मान करने और भोजन कराने की परंपरा बताई गई है.

किन लोगों को नहीं कराना चाहिए श्राद्ध का भोजन

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि विष्णु स्मृति में छल-कपट करने वाले, चोरी करने वाले, दूसरों का अहित करके अपना स्वार्थ साधने वाले और माता-पिता या गुरु के प्रति अनुचित आचरण करने वाले लोगों को श्राद्ध भोजन के लिए आमंत्रित न करने की बाात कही गई है. धार्मिक कार्यों और धर्म के विरुद्ध आचरण करने वालों को भी श्राद्ध भोजन के लिए अपात्र बताया गया है. मार्कण्डेय पुराण और नारद पुराण में भी श्राद्ध के लिए अपात्र लोगों का उल्लेख मिलता है.

ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2026: आज रखा जा रहा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

बिना बुलाए साधु या अतिथि आए तो क्या करें?

श्राद्ध के दिन अगर कोई साधु, तपस्वी या योग्य अतिथि बिना बुलाए घर पहुंच जाए तो उसे भोजन से मना नहीं करना चाहिए. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि विष्णु पुराण में ऐसे अतिथि का सम्माान करने और उन्हें भोजन कराने की परंपरा बताई गई है. धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितर किसी भी रूप में घर के द्वार पर आ सकते हैं.

सिर्फ ब्राह्मणों तक सीमित नहीं है श्राद्ध भोजन

धर्मशास्त्रीय परंपराओं में श्राद्ध भोजन को केवल ब्राह्मणों तक सीमित नहीं बताया गयाा है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मामा, नाना पक्ष के संबंधियों और गुरु को भी श्राद्ध भोजन में शामिल करने का उल्लेख मिलता है. भांजे-भांजियों को भोजन कराने की भी परंपरा कई जगह बतााई गई है.

श्राद्ध के भोजन में कैसी होनी चाहिए शुद्धता

श्राद्ध में सिर्फ भोजन करने वाले व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि भोजन की शुद्धता और तैयारी का भी महत्व माना गया है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि धार्मिक परंपरा में शुद्ध जल से ताजाा भोजन तैयार करने पर जोर दिया गया है. श्राद्ध के भोजन में आमतौर पर लहसुन-प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाताा और भोजन सात्विक रखा जाता है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 22 September 2026: मिथुन राशि वाले खानपान में न करें लापरवाही, सिंह वालों की नौकरी में बढ़ सकती है जिम्मेदारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pitru Paksha 2026, Pitru Paksha 2026 Calendar, Pitru Paksha 2026 Kab Hai, Pitru Paksha 2026 Puja Vidhi, Pitru Paksha 2026 Start End Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com