विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2022

Shopping Muhurat: खरीदारी के लिए 3 महीनों में ये हैं उत्तम मुहूर्त, जानें दिसंबर तक की पूरी लिस्ट

Shopping Muhurat 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के युति योग से खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि दिसंबर तक खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट.

Shopping Muhurat: खरीदारी के लिए 3 महीनों में ये हैं उत्तम मुहूर्त, जानें दिसंबर तक की पूरी लिस्ट
Shopping Muhurat 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 सितंबर से शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है.

Shopping Muhurat List 2022: शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही बाजार सज जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के युति योग से अगले तीन महीने खरीदारी के लिए बेहद शुभ हैं. इस दौरान खरीदारी के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. दरअसल 30 सितंबर से शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी जो कि 30 दिसंबर तक चलेगी. इस दौरान खरीदारी के लिए कुल 30 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. साथ ही शुभ योग और मुहूर्त में मकान, भवन, दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, सोना-चांदी, आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, बीमा पॉलिसी, इत्यादि की खरीदरी की जा सकती है. आइए जानते हैं कि खरीदारी के लिए 30 सितंबर से लेकर 30 दिसंबर तक शुभ मुहूर्त कब-कब हैं.

सितंबर से दिसंबर तक खरीदारी के लिए मुहूर्त | Shopping Muhurat September to December 2022

  • 30 सितंबर - सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर
  • 1 अक्टूबर - बुध का उदय, रवियोग
  • 2 अक्टूबर - सर्वार्थसिद्धि योग सुबह से रात तक
  • 11 अक्टूबर - अमृतसिद्धि योग सुबह से शाम तक
  • 12 अक्टूबर - सर्वार्थसिद्धि योग शाम से रात तक
  • 18 अक्टूबर - महामुहूर्त मंगलपुष्य दिनभर
  • 21 अक्टूबर - सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर
  • 23 अक्टूबर - महामुहूर्त धनत्रयोदशी
  • 24 अक्टूबर - दीपावाली
  • 26 अक्टूबर-  भाईदूज
  • 27 अक्टूबर - सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर
  • 30 अक्टूबर - सर्वाथसिद्धि योग दिनभर
  • 31 अक्टूबर - सर्वार्थसिद्धि यो दिनभर

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि में महिलाएं जरूर करें यह एक कार्य, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

  • 2 नवंबर - आंवला नवमी अक्षय मुहूर्त
  • 4 नवंबर - देवप्रबोधिनी एकादशी, देवउठनी एकादशी
  • 5 नवंबर - शनि प्रदोष
  • 9 नवंबर - सर्वार्थसिद्धि और पद्मक योग
  • 15 नवंबर - महामुहूर्त मंगल पुष्य नक्षत्र
  • 24 नवंबर - सर्वार्थसिद्धि योग
  • 27 नवंबर - सर्वार्थसिद्धि योग
  • 28 नवंबर - सर्वार्थसिद्धि योग

  • 6 दिसंबर - सर्वार्थसिद्धि योग
  • 7 दिसंबर - सर्वार्थसिद्धि योग
  • 11 दिसंबर - रविपुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग
  • 13 दिसंबर - प्रात:काल से सर्वार्थसिद्धि योग
  • 18 दिसंबर - सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग
  • 21 दिसंबर - सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग
  • 25 दिसंबर - सुबह से सर्वार्थसिद्धि योग
  • 26 दिसंबर - दिनभर सर्वार्थसिद्धि योग
  • 30 दिसंबर - सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि योग

Shukra Ast 2022: शुक्र देव सिंह राशि में हुए अस्त, इन 4 राशियों के लिए फायदेमंद तो इन 8 के लिए मुश्किल!

बृहस्पति और शनि का गोचर है खास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तीन माहीनें के दौरान बहस्पति ग्रह का मीन राशि में गोचर और शनि का मकर राशि में प्रवेश खरीदारी के लिए खास के लिए खास योग का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान बाजार संतुलित होने के साथ-साथ बैंकिंग सेक्टर को उन्नति होगी. जिसके परिणामस्वरूप भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद आदि की खरीदी में लोगों को बैंक लोन आदि का सहयोग मिल सकता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

अनंत चतुर्दशी आज, मुंबई में गणपति विसर्जन की धूम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
आज है नवरात्रि का चौथा दिन, यहां जानें मां कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, आरती और भोग
Shopping Muhurat: खरीदारी के लिए 3 महीनों में ये हैं उत्तम मुहूर्त, जानें दिसंबर तक की पूरी लिस्ट
कब है जन्माष्टमी, जानिए  किस समय मनाया जाएगा बाल गोपाल का जन्मोत्सव, तारीख, मुहूर्त, मंत्र और भोग
Next Article
कब है जन्माष्टमी, जानिए किस समय मनाया जाएगा बाल गोपाल का जन्मोत्सव, तारीख, मुहूर्त, मंत्र और भोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com