विज्ञापन

अक्टूबर में शनि की टेढ़ी चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें बचाव के उपाय

Shani Vakri Effect: अक्टूबर 2026 में शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सिंह, मकर और कर्क राशि वालों को धन, करियर और रिश्तों में सावधानी बरतनी चाहिए. हनुमान चालीसा, शनि मंत्र जाप और दान के उपाय बताए गए हैं.

अक्टूबर में शनि की टेढ़ी चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें बचाव के उपाय
अक्टूबर 2026 में शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे.
ndtv

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है. शनि की चाल में बदलाव को ज्योतिष की नजर से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं और अक्टूबर 2026 में भी उनकी यही स्थिति बनी रहेगी. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शनि 26 जुलाई को वक्री हुए थे और 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे. ऐसे में अक्टूबर का पूरा महीना शनि की वक्री चाल के प्रभाव में रहेगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दौरान सिंह, मकर और कर्क राशि वालों को धन, करियर और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है.

कब तक वक्री रहेंगे शनि?

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि शनि 26 जुलाई 2026 को वक्री हुए थे और अब 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे. यानी करीब 138 दिनों तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे. अक्टूबर का पूरा महीना भी शनि की यही स्थिति बनी रहेगी.

शनि के वक्री होने का क्या है मतलब

ज्योतिष में वक्री गति का मतलब ग्रह का पृथ्वी से देखने पर पीछे की ओर चलता हुआ दिखाई देना है. वास्तव में ग्रह उल्टी दिशा में नहीं चलता. आचार्य के मुताबिक, शनि की वक्री स्थिति को पुराने कामों की समीक्षा, आत्ममंथन और अपने कर्मों पर ध्याान देने का समय माना जाता है.

ये भी पढ़ें- मंगल के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, अक्टूबर में 14 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे खास

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को अक्टूबर में अपने स्वास्थ्य और फैसलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें. परिवार में विवाद से बचें और बातचीत में धैर्य रखें. नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए संयम से कााम लेना बेहतर रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि ही हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस दौरान आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए. पुराने कर्ज और निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें. खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. कार्यस्थल पर मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणााम मिलने में देरी हो सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को रिश्तों और करियर से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आकस्मिक धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. परिवार में क्रोध से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें. किसी करीबी की नाराजगी भी परेशान कर सकती है.

शनि की वक्री चाल में क्या करें उपाय?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी मानाा जाता है. शनिवार को 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं. इसके अलावा काले तिल, उड़द दाल, सरसों का तेल या काले वस्त्रों का दान करने की धार्मिक मान्यता है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shani Vakri, Shani Vakri Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com