DIY Duck Planter: अधिकतर लोग घर में पड़े पुराने और बेकार कपड़ों को फेंक देते हैं या फिर किसी को दे देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं अगर थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाई जाए तो इन्हीं कपड़ों से शानदार सजावटी चीजें बनाई जा सकती हैं जो घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसा आसान DIY आइडिया बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पुराने स्वेटर या मोटे कपड़े से खूबसूरत डक प्लांटर यानी बत्तख जैसा गमला तैयार कर सकते हैं. ये प्लांटर दिखने में काफी खूबसूरत लगता है और आपके गार्डन, बालकनी या छत की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है. खास बात ये है कि इसेे बनाने में खर्च भी बहुत आता है. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @AnandArtandCraftStudio नाम के चैनल से दी गई है.
प्लांटर बनाने के जरूरी चीजें
- पुराना मोटा कपड़ा या स्वेटर
- सीमेंट
- पानी
- प्लास्टिक का बर्तन या डिब्बा
- पतला लोहे का वायर
- ब्रश
- रेत
- पेंट और कलर
- कैंची
सबसे पहले तैयार करें बेस स्ट्रक्चर
सबसे पहले घर में मौजूद पुराने कपड़ों में से मोटा कपड़ा चुन लेंं. दरअसल, मोटे कपड़े से बना प्लांटर ज्यादा मजबूत बनता है. अब कपड़े को चौकोर आकार में काट लें. अब आपको जितने प्लांटर बनाने हों, उतने कपड़ों के टुकड़े तैयार कर लें. इसके बाद एक बर्तन या प्लास्टिक के डिब्बे को पॉलिथीन से कवर कर लें ताकि सीमेंट चिपके नहीं. अब सीमेंट और पानी मिलाकर हल्का गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
कपड़े को सीमेंट में भिगोकर दें प्लांटर की शेप
अब कटे हुए कपड़े को अच्छी तरह सीमेंट के घोल में डुबो दें. इसके बाद उसे तैयार बर्तन के ऊपर फैला दें. कपड़ा धीरे-धीरे प्लांटर का आकार ले लेगा. ऊपर की तरफ ड्रेनेज होल जरूर बनाएं ताकि एक्सट्रा पानी बाहर निकल सके और पौधे की जड़ें खराब न हों. फिर नीचे लटक रहे कपड़े के चाार कोनों में से तीन को काट दें और एक को छोड़ दें. इसी हिस्से से बत्तख की पूंछ भी बनेगी. मजबूती के लिए ब्रश की मदद से पूरे कपड़े पर एक लेयर सीमेंट की और लगा दें. अब बचाए गए कोने को वायर या धागे से बांधकर पूंछ का आकार दें और स्ट्रक्चर को लगभग 12 घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें.

तैयार करें बत्तख की गर्दन
डक की गर्दन बनाने के लिए पतले लोहे के वायर को मोड़कर गर्दन की शेप तैयार करें. अब बचे हुए कपड़े की लंबी पट्टियां काट लें और उन्हें सीमेंट के घोल में भिगोकर वायर पर लपेटते जाएं. इससे गर्दन मोटी और मजबूत बन जाएगी. इसके बाद प्लांटर में पहले से बनाए गए होल की मदद से गर्दन को मजबूती से फिक्स कर दें.
रेत और सीमेंट के मसाले से दें फिनिशिंग
अब प्लांटर को और मजबूत बनाने के लिए रेत और सीमेंट मिलाकर एक मसाला तैयार करें. इसे प्लांटर के अंदर की तरफ अच्छी तरह लगाएं. इससे प्लांटर की दीवारें मोटी और मजबूत हो जाएंगी. फिर सीमेंट के पतले घोल की मदद से अंदर और बाहर की सतह को स्मूथ फिनिश दें. गर्दन पर भी सीमेंट काा पेस्ट लगाकर उसे सुंदर सी शेप दें. अब आप प्लांटर को सूखने दें. हालांकि, बीच-बीच में हल्का पानी डालते रहें ताकि सीमेंट मजबूत होता रहे.

आखिरी में करें पेंट
पूरी तरह सूख जाने के बाद सबसे पहले पूरे प्लांटर पर सफेद रंग लगाएं. इसके बाद अपनी पसंद के कलर से डिजाइन बना लें. बत्तख की चोंच और पंखों को गोल्डन कलर से सजाकर इसे और खूबसूरत बनाया जा सकता है. आखिर में ब्लैक कलर से डिटेलिंग कर लें. अब आपका बत्तख वाला गमला तैयाार है. इसमें आप किसी भी तरह का पौधा लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: तुलसी के पौधे में कीड़े लग जाएं तो क्या करें, तुलसी में काला कीड़ा दिखे तो क्या डालना चाहिए?
यह भी पढ़ें: सरकटा कीड़ा घर में घुस जाए तो तुरंत पकड़ लें, एक कीड़े की कीमत 75 लाख, बेचते ही बन जाएंगे लखपति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं