विज्ञापन

Shani Vakri 2026: मेष और कर्क समेत इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां, करियर और निवेश में बरतें सावधानी

Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में 9 अक्टूबर तक शनि की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को करियर, कारोबार और निवेश में सतर्क रहना चाहिए.

Shani Vakri 2026: मेष और कर्क समेत इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां, करियर और निवेश में बरतें सावधानी
शनि की वक्री चाल के दौरान कुछ लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं
ndtv

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है. जब शनि अपनी चाल बदलते हैं या वक्री अवस्था में रहते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, 9 अक्टूबर तक शनि की वक्री यानी टेढ़ी चाल कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकती है. ऐसे में करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है.

मेष राशि को कार्यस्थल पर बरतनी होगी सावधानी

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि मेष राशि के जातकों पर काम का दबाव बढ़ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.

कर्क और कन्या राशि वालों के लिए धैर्य जरूरी

कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं कन्या राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में देरी या विरोध का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे समय धैर्य और संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी इस्तेमाल न करें दूसरों की ये 7 चीजें, जीवन में बढ़ जाएंगी समस्याएं, आर्थिक तंगी कर सकती है परेशान

वृश्चिक और मीन राशि रखें खर्च पर नियंत्रण

वृश्चिक राशि के लोगों के अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और निवेश से तुरंत लाभ मिलने की संभावना कम रह सकती है. वहीं मीन राशि वालों को करियर में बड़े बदलाव फिलहाल टालने और सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है.

नौकरी और कारोबार पर क्या रहेगा असर

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, शनि की वक्री चाल के दौरान कुछ लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. प्रमोशन या वेतन वृद्धि में देरी भी संभव है. कारोबारियों को नए सौदों और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही निर्णय लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में सावन के लिए बड़ी तैयारी, मंदिर जाने वाले भक्तों पर हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की बारिश, जानिए जरूरी जानकारी

निवेश करते समय रखें ये बातें ध्यान

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में भावनाओं में आकर निवेश करने से बचें. लंबी अवधि की योजना बनाएं और किसी भी बड़े निवेश से पहले वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. हालांकि, किसी भी व्यक्ति पर शनि का वास्तविक प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2026: पितरों की कृपा और अमावस्या का पुण्यफल पाने के लिए आज क्या करें और क्या न करें?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shani Vakri Effects, Shani Gochar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com