बुध ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार माना गया है. बुध ग्रह कालपुरुष की कुंडली में तृतीय और छठे भाव का प्रतिनिधित्व करता है. जब-जब बुध का संबंध शुक्र, चंद्रमा और दशम भाव से बनता है और लग्न से दशम भाव का संबंध हो, तो व्यक्ति कला-कौशल को अपने जीवन-यापन का साधन बनाता है. ज्योतिष गणना के अनुसार 22 जून की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर बुध कर्क राशि में संचार करेंगे. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा. हालांकि, 5 राशियों को शुभ परिणाम मिलने की संभावना है. आज हम आपको इन्हीं 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी पंडित कौशल पाण्डेय ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है. आइए जानते हैं...
1. मिथुन राशि
बुध इस राशि के स्वामी हैं. कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से मिथुन राशि वाले जातकों का बुद्धि और ज्ञान का द्वार खुल जाएगा जिससे उनके रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और पूरे होंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही प्रभावशाली है अपने कोर्स का चयन आसानी से कर सकेंगे और विद्या प्राप्त करेंगे.
2. कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है और इस राशि में 3 ग्रहों का गोचर कर्क राशियों के जातकों के लिए जल संबंधी कार्य, प्रसाधन कर्ता (ब्यूटी पार्लर/सैलून ), आदि का कार्य करने वालों पर धन वर्षा होने जा रहा है.
3. कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों खासकर गणित के अध्यापक, ज्योतिष, कोचिंग सेंटर , बौद्धिक कार्य (लेखन, अध्यापक, कवित्व, चित्रकला आदि), संगीत, संपादक, वकील, पत्रकार, संवाददाता, न्याय संबंधी कार्य, औषधि, व्यावसायिक विभाग से जुड़े जातकों पर लक्ष्मी जी मेहरबान रहेंगी.
4. तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र हैं और गुरु बुध का समावेश कर्क राशि में होने से मकान/वाहन का योग बनाने वाला है. साथ ही जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनके रिश्ते पक्के होने का योग बनने जा रहा है.
5. मीन राशि
गुरु की यह राशि होने से शुक्र बुध और गुरु का योग कन्या के विवाह आदि का निश्चय करना, शत्रु और रूठे हुए मित्रों को एक करना आदि ऐसे अनेक कार्य बुध के प्रभाव से होने जा रहे है. जन्मकुंडली में बुध ग्रह बलवान होगा तो निश्चय ही मीन राशि वाले जातक सुख से युक्त व आनंदमय होने जा रहे है.
जन्मकुंडली में बुध ग्रह का शुभ प्रभाव लेने के लिए करें यह उपाय
बुध ग्रह दान की वस्तुएं
कांसे का बर्तन, स्टेशनरी का सामान, हरे वस्त्र, हरी सब्जियां, मूंग, हरे रंग का पत्थर व हरी वस्तुएं आदि का दान बुधवार के दिन करें.
बुध मंत्र
- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
- ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रति जाग्रहि। त्वमिष्टापूर्ते सूं सृजेथामय च।
- अस्मिन्त्सधस्थे अध्युन्तरस्मिन् विश्वे देवा यजमानश्चय सदित।
- चंद्र पुत्राय विद्महे रोहिणी प्रियाय धीमहि। तन्नो बुधः प्रचोदयात्।
- सौम्यरूपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि। तन्नो बुधः प्रचोदयात्।
- ॐ बुधाय नमः। ॐ नमो नारायणाम। ॐ चंद्र पुत्राय नमः। ॐ विश्व रूपाय नमः।
यह भी पढ़ें: ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए क्या करें? पंडित जी से जानिए उपाय
यह भी पढ़ें: 29 या 30 जून कब है ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा? जान लें सही तारीख, मुहूर्त और महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं