Sawan Somwar: सावन का महीना शुरू हो गया है. सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को है. सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है. सावन का समापन 28 अगस्त को होगा. सावन के सोमवार में व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है. इस बार सावन के महीने में कुल चार सोमवार पड़ेंगे. मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. चलिए आपको बताते हैं सावन का पहला सोमवार कब पड़ेगा और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए.
सावन के सोमवार
- पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026
पूजा और आराधना के नियम
स्नान और संकल्प- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और मन में व्रत या पूजा का संकल्प लें.
शिवलिंग पर समर्पण- शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, बेलपत्र, धतूरा और बिना टूटे हुए अक्षत (चावल के चार दाने) श्रद्धा के साथ चढ़ाएं.
मंत्र जाप- पूजा के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का सस्वर जाप करें.
भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें
सावन के सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं. इसके अलावा आप पंचामृत दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर का मिश्रण से भी अभिषेक कर सकते हैं. भगवान शिव को बेलपत्र, शमी के पत्ते, मदार (आक) के फूल और भांग बहुत प्रिय हैं. बेलपत्र अर्पित करते समय ध्यान रखें कि वह कटा-फटा न हो. इसके साथ ही पूजा के दौरान "ॐ नमः शिवाय" मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र (ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥) का 108 बार जाप करें.
यह भी पढ़ें:- Vastu Tips: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन? स्टडी रूम में रखें ये 5 चीजें, बढ़ेगा फोकस
यह भी पढ़ें:- Grah Gochar 2026: मेष समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकाएगा गजलक्ष्मी राजयोग, करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं